चुगलखोरी पड़ी भारी: अनुराग ठाकुर तक ड्रेसिंग रूम की बातें पहुंचाने वाले निशांत अरोड़ा का पत्ता साफ

मुंबई। आखिरकार बीसीसीसाई के मीडिया मैनेजर निशांत अरोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे ही दिया है। ऐसा माना जा रहा था कि अनुराग ठाकुर के बेहद करीबी रहे निशांत चोपड़ा जल्द ही ये कदम उठा सकते हैं। वैसे सूत्रों के मुताबिक निशांत चोपड़ा ने रविवार शाम को ही अपना इस्तीफा दे दिया था, जिसके बारे में बयान आज मीडिया में दिया गया है।

अनुराग ठाकुर तक पहुंचाई जा रहीं थीं बीसीआई की खबरें

मीडिया सूत्रों के मुताबिक निशांत अरोड़ा के ऊपर टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम की बातों को लीक करने का आरोप है, कहा जा रहा है कि वो ड्रेसिंग रूम की सारी बातों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा हटाए गए प्रेसिडेंट अनुराग ठाकुर तक पहुंचाते थे।

अरोड़ा ने दिल्ली ऑफिस को बंद करने के फैसले के बाद खुद ही इस्तीफा दिया

उनके खिलाफ जो रिपोर्ट बनाई गई है उसमें कहा गया है कि अरोड़ा ने दिल्ली ऑफिस को बंद करने के फैसले के बाद खुद ही इस्तीफा दे दिया था, दरअसल, खबरें थीं कि नई एडमिनिस्ट्रेटर्स कमेटी अरोड़ा को मुंबई शिफ्ट करने की तैयारी में थी, जबकि वे जाना नहीं चाहते थे और ना ही वो उस टीम का हिस्सा बने जो कि हैदराबाद गई है, जहां भारत और बांग्लादेश का टेस्ट मैच होने वाला है।

पारिवारिक कारणों का दिया हवाला

हालांकि अपने इस्तीफे के बारे में निशांत ने मीडिया में कहा कि उनसे दिल्ली छोड़कर मुंबई जाने को कहा गया था और इसी कारण उन्होंने पद छोड़ दिया क्योंकि उनके कुछ पारिवारिक कारण हैं, जिसके कारण वो दिल्ली से मुंबई शिफ्ट नहीं हो सकते हैं।

ठाकुर और शिर्के को पद से हटा दिया

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने लोढ़ा समिति की सिफारिशें लागू करने में असमर्थ रहने के बाद ठाकुर और बीसीसीआई के पूर्व सचिव अजय शिर्के को पद से हटा दिया था। इसके बाद अदालत ने चार सदस्यीय समिति बनाई जिसका मुखिया पूर्व नियंत्रक एवं महलेखा परीक्षक विनोद राय को बनाया गया। यह समिति बोर्ड का कामकाज देखेगी।

Story first published: Monday, February 6, 2017, 16:56 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+