चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी मुश्किल

By Ankur

मुंबई। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया अपनी कमर कस चुकी है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस बड़े मुकाबले के लिए अपनी रणनीति भी बनानी शुरु कर दी है। लेकिन चौथे टेस्ट से पहले टीम के लिए थोड़ी मुश्किल भी दिख रही है।

मुंबई टेस्ट में इंग्लैंड की ओर से उतरेगा पूर्व दक्षिणी अफ्रीकी खिलाड़ी का बेटा

शमी के खेलने पर संशय बरकरार

पिछले टेस्ट मैच में अपनी धारदार गेंदबाजी से मोहम्मद शमी ने सबको प्रभावित किया था, लेकिन चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर यह हो सकती है कि शमी के घुटने में थोड़ा दर्द है और उनके खेलने पर अभी भी संशय बरकरार है।

तेेज गेंदबाजों की कोहली ने की तारीफ

कोहली ने तेज गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि तेज गेंदबाज मानसिक रूप से काफी मजबूत हैं और वह टीम में अपनी भूमिका निभाने में काफी खुश है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद शामी के घुटने में थोड़ा दर्द है, तो उनपर आखिरी फैसला शाम को लिया जाएगा।

युवराज-हैजल की शादी में विराट-अनुष्का का पंजाबी डांस, वायरल VIDEO

चौथे टेस्ट में कोई बदलाव नहीं

कोहली ने कहा कि चौथे टेस्ट के लिए टीम पूरी तरह से तैयार है और हमने टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया है। टीम में कोई परिवर्तन नहीं करने की अहम वजह है कि खिलाड़ियों को यह लगे कि वह बड़ी योजना के हिस्सा हैं।

सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे

आपको बता दें कि पांच टेस्ट मैचों की श्रंखला में भारतीय टीम 2-0 से आगे है, जबकि एक टेस्ट मैच ड्रा हुआ था। चौथा टेस्ट मैच मुंबई में 8 दिसंबर को खेला जाएगा। सीरीज में बढ़त के चलते टीम इंडिया चौथे मैच में बुलंद हौसले के साथ मैदान में उतरेगी।

Story first published: Wednesday, December 7, 2016, 13:39 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+