
श्रीसंत को मारा थप्पड़
हरभजन सिंह को गुस्सा बहुत आता है और जब गुस्सा आता है तो वो अपने पर काबू नहीं रख पाते हैं जिसके चलते उन्होंने भरे मैदान में श्रीसंत को थपपड़ ज़ड़ दिया था। बात साल 2008 की है जब आईपीएल मैच के दौरान उन्होंने पंजाब के प्लेयर श्रीसंत को एक झापड़ रसीद कर दिया था, जिसके भज्जी पर 11मैचों का प्रतिबंध और एक मैच की फीस का जुर्माना भी लगा था।

लंबे अफेयर के बाद की शादी
हरभजन ने अभिनेत्री गीता बासरा के साथ 8 साल तक लंबे अफेयर के बाद शादी रचाई लेकिन कभी भी शादी से पहले अपने रिलेशन को स्वीकारा नहीं, हालांकि मीडिया हमेशा दोनों को लेकर बातें करता रहा लेकिन भज्जी ने कभी कुछ नहीं कहा।

एन्ड्रयू सायमंड्स को कहा 'मंकी'
जनवरी 2008 में सायमंड्स ने भज्जी पर नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। हरभजन ने उन्हें मैच के दौरान बंदर कहा था। जिसके बाद भज्जी पर आईसीसी ने आगे खेलने के लिए बैन कर दिया था, लेकिन बाद में मामला सुलझ गया।

'चकर' कहे गये?
भज्जी की जब इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री हुई थी तो उनकी घातक गेंदबाजी देखकर कुछ अंपायरों को लगा कि यह गलत ढंग से बॉलिंग करते हैं और यह चकर हैं, लेकिन बाद में आईसीसी की ओर से भज्जी को क्लीन चिट मिल गई। जिसके बाद भज्जी ने अपनी आलोचना करने वाले अंपायरों को चकर कह डाला था।

कुंबले विवाद पर कोहली को क्लीनचिट, मैनेजर ने सौंपी रिपोर्ट
कुंबले बनाम कोहली विवाद के बाद, हर किसी की नजर उस रिपोर्ट पर थी, जिसे कि प्रशासनिक मैनेजर कपिल मल्होत्रा को तैयार करके बीसीसीआई को देनी थी।


Click it and Unblock the Notifications