ब्रैड हाॅग ने उड़ाया विराट कोहली का मजाक, बोले- कमाल है पैसे के लिए लोग क्या करते हैं

नई दिल्ली। हाल ही में सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ट्विटर पर खूब ट्रेंड करने लगे थे। इसका कारण था दोनों द्वारा एक एडशूट का क्रिकेट फैंस के सामने आया एक वीडियो। पंत ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह विराट कोहली के साथ गाना गुनगुनाते व डांस करते दिखाई दिए। बाद में कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 45 सेकेंड की पूरी ऐड का वीडियो शेयर किया। क्रिकेट फैंस ने जहां इस एड को बेहद पसंद किया तो वहीं आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हाॅग कोहली-पंत का मजाक उड़ाते दिखे।

कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 45 सेकेंड की जैसी ही ऐड की वीडियो अपलोड की वह देखते ही देखते खूब वायरल हो गई। जब हाॅग की पहली नजर पड़ी तो उन्होंने इसपर मजाक उड़ाते हुए कहा- अद्भुत लोग पैसे के लिए क्या करते हैं। उनकी यह टिप्णी भारतीय फैंस को भी अच्छी नहीं लगी और उन्हें कोहली की ऐड पर मजाक करना महंगा पड़ गया। हालांकि बाद में वह अपनी टिप्पणी का बचाव करते भी नजर आए।

एक यूजर ने हाॅग को जवाब देते कहा- आपका कथन अनावश्यक है और आपके पाखंडी स्वभाव को उजागर करता है। कभी आपने सोचा है कि वॉटसन जैसे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बीबीएल से सेवानिवृत्त हुए हैं लेकिन फिर भी अगले साल आईपीएल खेलने के लिए तैयार हैं? हाँ ठीक है - यूजर के जवाब के बाद हाॅग ने बचाव करते हुए कहा कि मैने ऐसा नहीं कहा कि इसमें कुछ गलत है।

बता दें कि इससे पहले, इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी कोहली की इस ऐड पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी, हालांकि उन्होंने कोहली पर कोई कटाक्ष नहीं किया और कहा था कि वे बेन स्टोक्स के साथ मिलकर इस एड को बना सकते हैं। बता दें कि कोहली और पंत ने एकसाथ पहली बार कोई ऐड की है। यह हिमालया के लिए है जो चेहरे पर आए दाग को हटाने के संबंधित है। कोहली भारत के काफी पाॅपुलर सेलिब्रिटी में से एक हैं। वह कई कंपनियों के लिए ऐड कर चुके हैं।

Read more about: virat kohli rishabh pant ad
Story first published: Friday, May 17, 2019, 17:46 [IST]
Other articles published on May 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+