Champions Trophy 2017: England Vs Australia: हटके मोमेंट ऑफ द मैच

लंदन। वनडे में वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को धुर विरोधी इंग्लैंड ने शनिवार को खेले गए मुकाबले में बेन स्टोक्स और कप्तान इयोन मॉर्गन की करिश्माई बल्लेबाजी के दम पर बाहर का रास्ता दिखाया। इस मैच का भी फैसला भी बारिश के कारण डकवर्थ लुइस नियम से हुआ। इससे बांग्लादेश टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। 'करो या मरो' वाले इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 277 रन बनाए थे।

जवाब में इंग्लैंड ने 40.2 ओवरों में 4 विकेट पर 240 रन बना लिए। डकवर्थ लुइस नियम के अनुसार इतने ही ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट पर 200 रन होना था, जबकि उसने 40 रन अधिक बना लिए। इस प्रकार इंग्लैंड को 40 रन से विजयी घोषित कर दिया गया। इंग्लैंड टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। आईए आपको इस मैच के हटके मोमेंट्स के बारे में बताते हैं।

वॉर्नर का जल्‍दी आउट होना

ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत करने डेविड वार्नर और ऐरोन फिंच की जोड़ी उतरी।दोनों की जोड़ी ने 7.2 ओवर में 40 रन बनाए। 25 गेंद में 21 रन बनाने के बाद वार्नर वुड की गेंद पर विकेटकीपर को कैच दे बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान स्टीव स्मिथ ने ऐरोन फिंच के साथ पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी हुई। लेकिन अर्धशतक पूरा करने के बाद फिंच 68 के स्कोर पर स्टोक्स की गेंद पर कप्तान मॉर्गन को कैच दे बैठे।

जेसन रॉय ने लपका मैक्‍सवेल का बेहतरीन कैच

ग्लेन मैक्सवेल (20) के रूप में ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिरा। 42.3 ओवर में मार्क वुड की बॉल पर जेसन रॉय ने एक जबरदस्त कैच लेकर मैक्सवेल को पवेलियन भेज दिया। इस वक्त स्कोर 239 रन था।

वुड ने लिए दो विकेट

6 रन के स्कोर पर इंग्‍लैंड को दूसरा झटका भी लग गया। जब 1.2 ओवर में जोश हेजलवुड की बॉल पर एरोन फिंच ने एलेक्स हेल्स (0) को कैच कर लिया। तीसरा विकेट जो रूट (15) का रहा, जिन्हें 5.4 ओवर में हेजलवुड की बॉल पर मैथ्यू वेड ने कैच कर लिया।

Story first published: Sunday, June 11, 2017, 1:01 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+