भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच लंदन के ओवल में करो या मरो का मुकाबला था। भारत जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गया है और हारने वाली अफ्रीका का सफर खत्म हो गया। आपको बता दें कि डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान को 124 रनों से हराकर जीता था तो वहीं दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को हराकर अपना पहला मुकाबला जीता था।
हालांकि दोनों टीमों के साथ अपने दूसरे मैच में बिल्कुल उल्टा हुआ जहां पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था तो वहीं श्रीलंका ने भारत को हराया था। हालांकि एक तरफ डिफेंडिंग चैंपियन भारत अपने खिताब को बचाने के लिए कमर कस चुकी है तो वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका खुद पर लगे चोकर्स के ठप्पे को हटाने के लिए उत्सुक थी। लेकिन विफल रही और एक बीर फिर आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में नाकामयाब रही।
LIVE स्कोरः- टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 44.3 ओवर के बाद ऑल-आउट होकर 191 रन बनाए।
192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 38 ओवर के बाद 2 विकेट लक्ष्य हासिल कर लिया। युवराज सिंह ने 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।
पढ़ें मैच का LIVE अपडेटः-