चैंपियंस ट्रॉफी से पहले विराट बोले- धोनी-यूवी को नहीं दे सकता सलाह

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मीडिया को संबोधित करते भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में टीमें काफी मजबूत हैं। हमें जल्द ही उस परिस्थिति में ढालना होगा। कोहली ने कहा कि अभी से हम टूर्नामेंट को लेकर ज्यादा सोच नहीं रहे हैं। हमारी टीम युवा टीम है। हम बस अपने खेल का आनंद ले रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान से मैच को लेकर पूछे गए एक सवाल पर कोहली नाराज हो गए और उन्होंने कोई जवाब टालने की कोशिश की।

धोनी-यूवी टीम की दीवाार हैंः कोहली
कोहली ने कहा कि वे युवराज सिंह और एमएस धोनी को कोई सलाह नहीं दे सकते। उन्होंने कहा- "दोनों के पास बहुत अनुभव है। दोनों ही खिलाड़ी खुल कर खेल रहे हैं जोकि टीम के लिए बहुत अच्छा है। मेरे लिए तो वे हमारी टीम के दो स्तम्भ हैं।" कोहली ने कहा कि उन्हें भारतीय टीम की कमान संभलते हुए गर्व महसूस हो रहा है। हालांकि कोहली ने स्वीकार किया कि भारत पाकिस्तान मैच को लेकर दबाव रहता है। कोहली ने कहा- "भारत पाकिस्तान के बीच मैच में दबाव रहता है लेकिन इस मैच को हम अपने साधारण तरीके से खेलेंगे।"

यहां वापसी का कोई मौका नहींः कोहली
मीडिया को संबोधित करते हुए विराट कोहली ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉपी में हमें पहले ही मैच से तैयार रहना पड़ता है। उन्होंने कहा- "वर्ल्ड कप में कई बार आपको पीछे से भी वापसी का मौका मिलता है लेकिन यहां नहीं।" कोहली ने पिछली चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर कहा कि हमने जीत इसलिए भी पाई थी कि क्योंकि उस समय हमारी ओपनिंग जोड़ी शानदार खेल दिखा रहा थी। कोहली ने कहा- "पिछली चैंपिंयस ट्रॉफी में हमारी ओपनिंग जोड़ी काफी अच्छी रही थी। रोहित और शिखर की जोड़ी का चलना हमारी जीत की सबसे बड़ी वजह थी।"

Story first published: Wednesday, May 24, 2017, 16:15 [IST]
Other articles published on May 24, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+