
जडेजा को बाहर निकाल दो इंडिया से..
बच्चे का नाम आदि है, जो हार्दिक पंड्या के आउट होने के बाद जबरदस्त रो रहा है, वह इस बात से दुखी है कि रवींद्र जडेजा ने उन्हें आउट क्यों करवाया?

अब इंडिया कैसे जीतेगा
आदि रोते हुए वीडियो में बोल रहा है कि भारत के अब 8 विकेट गिर गए हैं, अब इंडिया कैसे जीतेगा, वहीं आदि की मम्मी उसे चुप करवाने की कोशिश कर रही है।

पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई
मालूम हो कि मैच के दौरान शानदार गेम खेल रहे हार्दिक पांडया को रविंद्र जडेजा ने ही रनआउट कराया था। पांड्या ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई करते हुए मात्र 32 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से फिफ्टी पूरी की थी।

जडेजा पर भड़क गए थे
वे 43 गेंदों में 4 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 76 रन बनाने के बाद दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए थे, वो खुद रन आउट होने के बाद जडेजा पर भड़क गए थे।

जब हार्दिक पांड्या ने किया ट्वीट-हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था?
पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में जिस तरह से भारत को बुरी हार का सामना करना पड़ा उसके बाद टीम काफी आलोचना का सामना कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications