साउथैम्पटन टेस्ट: आर अश्विन की गेंदबाजी पर क्या बोले चेतेश्वर पुजारा,जानिए यहां

नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाल चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की खराब गेंदबाजी आकड़ों का बचाव करते दिखे। पुजारा ने अश्विन के बचाव में कहा कि उन्होंने सही लाइन-लेंथ से गेंदबाजी की लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिली। इंग्लैंड के मोईन के पांच विकेट की तुलना में श्रृंखला में फार्म में चल रहे अश्विन तीसरे दिन तक कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाये। उन्होंने 35 ओवर में 78 रन देकर एक विकेट लिया। पुजारा ने हालांकि टीम के अपने साथी का बचाव किया। उन्होंने कहा, '' मुझे नहीं लगता कि उसके लिए यह बुरा दिन था।

उसे ज्यादा विकेट नहीं मिले लेकिन उन्होंने सही लाइन-लेंथ से गेंदबाजी की। एक गेंदबाज के तौर पर कभी-कभी आपको ऐसे दिनों का सामना करना पड़ता है जब आप अच्छी गेंदबाजी करते हैं लेकिन अधिक विकेट नहीं मिलते।'' तमिलनाडु का यह गेंदबाज मोहम्मद शमी , इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह के पैरों के निशान का फायदा नहीं उठा सका। उसे एकमात्र सफलता स्टोक्स के विकेट के रूप में मिली जिनका कैच अजिंक्य रहाणे ने पकड़ा। पहली पारी में शतक लगाने वाले पुजारा ने कहा, '' अश्विन होशियार गेंदबाज है, उसने हमारे लिए घरेलू सत्र और विदेशों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि उसने खराब गेंदबाजी की। हां, पिच काफी धीमी हो गयी है और यह एक कारण हो सकता है कि वह जैसा चाहता था वैसे नतीजे नहीं मिले।'' बता दें कि इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 से आगे है और श्रृंखला का आखिरी मैच लंदन के ओवल में खेला जाएगा चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 60 रन से हरा दिया था।

Story first published: Monday, September 3, 2018, 19:21 [IST]
Other articles published on Sep 3, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+