पीएम मोदी की स्कीम 'स्किल इंडिया' को प्रमोट करेंगे सचिन तेंदुलकर क्योंकि...

नई दिल्ली। गॉड ऑफ इंडियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने 'स्किल इंडिया' का ब्रांड एंबेसडर बनाया है क्योंकि मंत्रालय को लगता है कि तेंदुलकर एक ग्लोबल आईकॉन हैं।

सचिन के नाम का ऐलान करते हुए एमएसडीई मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि सचिन ने अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर लोगों के सामने ये मिसाल पेश की है कि जीवन में मेहनत के बल पर ही आगे बढ़ा जा सकता है, बाकी कोई चीज आपको स्टार नहीं बना सकती है।

इसलिए बूढ़ों से लेकर बच्चे तक सचिन लोगों के लिए आदर्श हैं और हमेशा रहेंगे इसलिए हमने 'स्किल इंडिया' के ब्रांड एंबेसडर के रूप में उन्हें चुना, जिसके लिए हम गर्व भी है और खुशी भी।

जबकि तेंदुलकर ने कहा और बताया कि जब मेरे पास 'स्किल इंडिया' का प्रस्ताव आया तब मुझे लगा कि हमारे देश के यूथ को यह समझना चाहिए कि हम युवा राष्ट्र हैं और हमारे अंदर प्रतिभा है जिसका सामने आना बहुत जरूरी है और 'स्किल इंडिया' इसमें उनकी मदद करेगा इसलिए मैंने हां कर दी।

गौरतलब है कि 'स्किल इंडिया' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई योजना है जिसका मकसद 40 करोड़ लोगों को अलग-अलग स्किल सिखाना है।

Story first published: Saturday, April 9, 2016, 7:35 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+