VIDEO: सुरेश रैना के बेटी के जन्मदिन पर धोनी संग पहुंची यलो आर्मी

नई दिल्ली। एक तरफ मैदान में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं तो वहीं अक्सर मैदान के बाहर भी खिलाड़ी अपने कारनामों से सुर्खियों में रहते हैं। सोमवार को सुरेश रैना की बेटी ग्रेसिया का दूसरा जन्मदिन था। ऐसे में ग्रेसिया के जन्मदिन के सेलिब्रेशन में कईन क्रिकेट सितारे पहुंचे थे। रैना की इस पार्टी में चेन्नई सुपरकिंग के कप्तान और हरभजन सिंह अपनी पत्नी के गीती बसरा के साथ पहुंचे थे। गौरतलब हो की अभी हाल ही में धोनी की बेटी और हरभजन की बेटी हिनाया का भी एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा था। ऐसे में रैना की बेटी की बर्थ डे पार्टी भी इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है।

गौरतलब हो की इस सीजन आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग की टीम धमाल मचा रही है। दो साल के बैन के बाद चेन्नई की टीम इस सीजन यह मुकाबला खेल रही है। इस टीम में पहली बार हरभजन सिंह को शामिल किया गया है इसके पहले भज्जी मुंबई इंडियंस के लिए मैच खेला करते थे। दरअसल इस सीजन में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई की टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है। वहीं अंक तालिका में भी चेन्नई की टीम हैदराबाद के बाद दूसरे स्थान पर है। चेन्नई की टीम ने दो बार 2010 और 2011 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।

Story first published: Wednesday, May 16, 2018, 13:41 [IST]
Other articles published on May 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+