भारत की शानदार जीत, इंग्लैंड को 15 रनों से दी मात, सीरीज में 2-0 से कब्जा

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की है। भारत के 381 रनों के विशाल स्कोर के सामने इंग्लैंड की टीम टिक नहीं पाई और टीम 50 ओवर खेलने के बावजूद भी इस लक्ष्य को नहीं पा सकी। भारत के 382 रनों के लक्ष्य के दवाब में उतरी अंग्रेजों की सेना 50 ओवर खेलने के बाद 8 विकेट खोकर 366 रन ही बना सकी। इसके साथ ही भारत ने 15 रनों से इस मैच को अपने नाम कर लिया।

दूसरा वनडे जीतने के बाद टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया हैमैच के बाद युवराज सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। युवराज और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तूफानी बल्लेबाजी की वजह से टीम ने अंग्रेजों के सामने 382 रनों का विशाल स्कोर रखा। इस स्कोर का पीछा करने उतरीं इंग्लैंड की टीम एक के बाद एक कर पवेलियन लौटती गई। कप्तान मॉर्गन ने सर्वाधिक 102 रन बनाए। उन्होंने 81 गेदों में 102 रन बनाए। वहीं जेसन रॉय ने भी 73 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने 3 विकेट लिए।

भारत की पारी की बात करें तो टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी चुनी, लेकिन उनका ये फैसला उनपर भारी पड़ा। टीम इंडिया की ओर से युवराज सिंह और एमएस धोनी ने धमाकेदार पारी खेली और टीम को 381 रनों के विशाल स्कोर के पास पहुंचा दिया। युवराज सिंह ने अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर 150 बनाया तो वहीं धोनी ने 134 रन बनएं। इन दोनों की बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।

Story first published: Thursday, January 19, 2017, 22:03 [IST]
Other articles published on Jan 19, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+