8वें नंबर के बल्लेबाज नाथन कुल्टर-नाइल ने विश्व कप में खेली ऐतिहासिक पारी

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज की टीम ने विश्व कप 2019 में अब तक शानदार खेल दिखाया है। एक छुपी रुस्तम के तौर पर इंग्लैंड में आई इस टीम ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी थी। आत्मविश्वास से लबरेज विंडीज टीम ने अपने दूसरे मैच में भी जूझारू खेल दिखाया।

विश्व कप का यह 10वां मैच था जो वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज ने एक समय शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम के 6 विकेट केवल 147 रनों पर गिरा दिए थे। लेकिन कंगारू टीम विश्व कप में बेजोड़ रिकॉर्ड के लिए जानी जाती है। ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर दिखाया कि क्यों उसको विश्व कप में हर बार बड़ी टीम के रूप में देखा जाता है।

कंगारू टीम के मुश्किल समय के हीरो रहे 8वें नंबर के बल्लेबाज नाथन कुल्टर-नाइल जिन्होंने स्टीव स्मिथ (73), एलेक्स कैरी (45) जैसे बल्लेबाजों के साथ टीम के नैया पार करा दी। कुल्टर नाइल ने इसी के साथ विश्व कप इतिहास में 8वें नंबर पर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 60 गेंदों पर 92 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमे 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे। मजेदार बात यह है कि इस मैच से पहले नाइल ने ODI क्रिकेट में एक भी अर्धशतक नहीं जड़ा था।

नाइल की इस शानदार पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 49 ओवर में ऑलआउट होने से पहले 288 रनों का स्कोर खड़ा किया। आपको बता दें कि इससे पहले विश्व कप में 8वें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जिंबाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक के नाम था। उन्होंने नाबाद 72 रन बनाए थे।

Story first published: Thursday, June 6, 2019, 22:29 [IST]
Other articles published on Jun 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+