ENG vs IRE: बेयरस्टो की पारी और बिलिंग्स-विली की साझेदारी के चलते जीता 4 विकेट से जीता इंग्लैंड

नई दिल्ली: जॉनी बेयरस्टो ने 41 गेंदों में 82 रनों की पारी खेलकर इंग्लैंड को 213 रन के लक्ष्य का पीछा दूसरे एकदिवसीय मैच में आसान बना दिया। आयरलैंड को खेल में वापस लाने के लिए कुछ विकेट गिरे लेकिन सैम बिलिंग्स और डेविड विली 79 रनों की नाबाद साझेदारी कर मेजबान टीम को जीत तक ले गए।

इसके साथ ही इंग्लैंड ने ये तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से विजयी बढ़त बना ली है। सीरीज का पहला मुकाबला 30 जून को खेला गया था जिसमें मेजबानों ने 6 विकेट से बढ़त हासिल की थी। अंतिम और तीसरा मैच 4 अगस्त को खेला जाएगा।

दूसरे मैच में आदिल राशिद ने 10 ओवर के स्पेल में तीन विकेट चटकाए। कर्टिस कैम्ब्रफ ने आयरलैंड को 212/9 तक ले जाने के बाद अपने दूसरे अर्धशतक को हिट करके मेहमानों का बचाव करने की कोशिश की। उन्होंने 87 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली। आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने टॉस जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना था लेकिन डेविड वेली ने दोनों ही ओपनरों को चला कर दिया। मीडिल ऑर्डर ने कुछ संघर्ष किया लेकिन यहां आदिल राशिद ने अपना जलवा दिखाया।

वेली और साकिब महमूद ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में इंग्लैंड को भी एक खराब शुरुआत मिली। जेसन रॉय बिना खाता खोले क्रेग यंग की गेंद पर आउट हो गए। जेम्स विंस और टॉम बेंटन भी कुछ खास नहीं कर सके। दोनों को कैंफर ने चलता किया। यहीं नहीं कप्तान इयोन मॉर्गन और मोइन अली खाता भी नहीं खोल सके और जोशुआ लिटिल की बॉल पर आउट हुए लेकिन लेकिन सैम बिलिंग्स (46) और डेविड विली (47) 79 रनों की नाबाद साझेदारी कर मेजबान टीम को जीत तक ले गए। लिटिल ने 3 विकेट अपने नाम किए।

जॉनी बेयरस्टो को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

Story first published: Sunday, August 2, 2020, 8:24 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+