
मॉर्गन ने बताया संतुलित था मैच
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने इंग्लिश अखबार द टाइम्स को दिए साक्षात्कार में यह स्वीकार किया कि "जिस तरह विश्व कप में इंग्लिश टीम को जीत मिली उससे मैं परेशान हूं। मुझे इस तरह के परिणाम उचित नहीं लगते हैं, दोनों टीमों के बीच बहुत कम चीजों का अंतर था जिससे आप यह तय कर सकें कि कौन विजेता है। उस गेम में कोई क्षण ऐसा नहीं था जिसे देखकर आप यह कह सकते हैं कि ऐसा हुआ इसलिए यह टीम हार गई। यह बिल्कुल एक संतुलित मैच था। " लॉर्ड्स के मैदान पर हुआ वर्ल्ड कप फाइनल निर्धारित 50 ओवर और सुपर ओवर दोनों में टाई हुआ था।
READ MORE : क्या है आईसीसी हॉल ऑफ फेम, कैसे इसमें शामिल होते हैं क्रिकेटर्स

जीतकर भी दुखी हैं मॉर्गन
लॉर्ड्स में हुए इस रोमांचक फाइनल को क्रिकेट इतिहास का सबसे शानदार मैच कहा जा रहा है लेकिन जिस नियम के तहत इंग्लैंड को जीत मिली वह क्रिकेट के हर एक जानकार शख्स को अजूबा लग रहा है और इसलिए शायद मॉर्गन कप्तान होने के बावजूद इस जीत पर बहुत अधिक खुश नहीं हैं। उन्होंने इस जीत पर बात करते हुए कहा "मैं उस मैच का भागीदार था, वहां घटित हुई हर एक चीज देखी लेकिन मैं यह कतई नहीं कह सकता कि कौन उस मैच को जीता या हारा। मुझे यह बिल्कुल पता नहीं कि जीतने से चीजें कितनी आसान हुईं हैं, यह स्वभाविक है कि हारना कोई नहीं चाहता लेकिन उस मैच में हार का कोई क्षण नहीं था जिसे आप प्वाइंट आउट कर सकें।" रोमांचक मैच के बावजूद मॉर्गन ने कहा "मैच का कोई एक पल ऐसा नहीं है जिसे देखकर आप यह कह सकें कि हां हम जीतने के हकदार थे।"

मॉर्गन ने की विलियमसन से कई बार बात
मॉर्गन ने कहा "मैच हर एक पल एक टीम से दूसरी टीम की ओर जा रहा था। कभी लगता था न्यूजीलैंड की टीम जीत जाएगी तो कभी इंग्लैंड की टीम। इंडियन प्रीमियर लीग में हम विलियमसन के साथ खेलते हैं। मैं ने उनसे बीते कुछ दिनों में कई बार बात की और हम दोनों में से कोई इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सका कि कौन सी टीम को जीत मिली। हम दोनों एक दूसरे को मैच थमाते रहे। मेरी तरह केन किसी चीज पर इतना दिमाग नहीं लगाते हैं। मॉर्गन ने माना कि लंबे समय बाद कोई इस तरह का गेम हुआ जो इतना कांटे की टक्कर वाला था, इसे आप पागलपन कह सकते हैं। मैं जीत कर खुश हूं। "
READ MORE : विंडीज दौरे पर टीम इंडिया में शामिल हो सकते हैं ये 4 चौंकाने वाले नाम


Click it and Unblock the Notifications
