नई दिल्ली। मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे विराट कोहली को लेकर एंड्रयू फ्लिंटॉफ का मजाक उड़ाना उन्हें धीरे-धीरे काफी महंगा पड़ रहा है। फ्लिंटॉफ ने कोहली पर चुटकी ली और लिखा कि वह इंग्लैंड के जो रूट बन सकते हैं। लेकिन अमिताभ बच्चन ने उनके ट्वीट का जबरदस्त जवाब दिया है।
टीम इंडिया की जीत के बाद व्हॉट्सऐप पर Funny Messages
फ्लिंटॉफ के ट्वीट का जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि रूट कौन है? जड़ से उखाड़ देंगे रूट को। अमिताभ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के हीरो रहे विराट कोहली की जमकर तारीफ की। लेकिन अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर फ्लिंटॉफ ने एक बार फिर उनका मजाक बनाने की कोशिश की।
@flintoff11 @imVkohli @root66 @englandcricket Root who ? जड़ से उखाड़ देंगे Root ko ..!!!
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 27, 2016
लेकिन इस बार अमिताभ बच्चन के समर्थन में करारा जवाब देने के लिए रवींद्र जडेजा ने ट्विटर संभाला और ट्वीट करके लिए बेटा एंड्रयू फ्लिंटॉफ रिश्ते में ये तो तुम्हारे बाप लगते हैं और नाम है शहंशाह।
Beta @flintoff11,
— Sir Ravindra Jadeja (@SirJadeja) March 27, 2016
"Rishtey Me To Wo Tumhare Baap Lagtey Hain, Naam Hai Shahenshaah". ;) @SrBachchan #IndvsAus pic.twitter.com/r4dKZjV2YX
खैर हम आपको क्लियर कर दें कि यहां पर अमिताभ बच्चन और फ्लिंटॉफ के बीच की ट्वीट जंग के बीच में कूदने वाला यह रविंद्र जडेजा फर्जी है। जी हां यह ट्वीट रविंद्र जडेजा के फेक अकाउंट से किया गया है।