For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या प्रीति जिंटा के साथ 'झगड़ा' सहवाग को कर देगा पंजाब से दूर? मामले में आया नया ट्विस्ट

नई दिल्ली। पूर्व विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग और आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालकिन प्रीति जिंटा के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं। आपको बता दें कि वीरेंदर सहवाग पंजाब के मेंटोर हैं। दरअसल ये पहला मौका नहीं है जब प्रीति की टीम मैनेजमेंट से साथ झगड़े की खबरें सामने आ रही हैं। इससे पहले साल 2016 में प्रीति और तब के कोच संजय बांगर के बीच हुई अनबन की खबर भी सुर्खियों में थी और इस साल टीम के मेंटोर वीरेंदर सहवाग के साथ हुई उनकी अनबन की बातें भी मीडिया में चल रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो, राजस्थान के खिलाफ मैच के बाद टीम की हार को लेकर उन्होंने सहवाग से बिल्कुल तल्ख अंदाज में तीखे सवाल-जवाब किए।

मैच के बाद सहवाग और प्रीति के बीच की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी। इन तस्वीरों में ऐसा लग रहा था जैसे दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस चल रही है। तस्वीर में प्रीति अपना सिर पकड़े हुए दिख रही थी जबकि सहवाग कुछ कहते नजर आ रहे थे। दरअसल पंजाब की पारी के दौरान कप्तान आर अश्विन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। अश्विन इस मैच में एक भी रन नहीं बना पाए थे। जानकारी के मुतबिक बहस इसी बात को लेकर थी कि जब करुण नायर और मनोज तिवारी जैसे बल्लेबाज टीम में थे तो उनके रहते अश्विन को मैदान पर क्यों उतारा गया।

खुलकर सामने आईं प्रीति जिंटा
हालांकि टीम के को-ओनर मोहित बर्मन ने इस बात को सिरे से नकारा है। उनका कहना है कि प्रीति जिंटा और वीरेंद्र सहवाग के बीच सबकुछ ठीक है। उन्होंने प्रीति और सहवाग दोनों से ही बात की है। अब इन सभी बातों के बीच खुद प्रीति जिंटा सामने आई हैं। प्रीति जिंटा ने इस मसले पर ट्विट करते हुए लिखा कि उस दिन मैच के दौरान ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। वह तो सहवाग से बस टीम संबंधी कुछ बातें कर रही थीं। इसे ऐसा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया जो कि शर्मनाक है। प्रीति जिंटा ने अपने ट्विटर में मुंबई की एक अखबार का जिक्र करते हुए कहा कि आपने फिर गलती की है। आपने तो मुझे विलेन बना दिया। अपने पोस्ट पर प्रीति ने हैशटैग लगाते हुए फेक न्यूज लिखा।

सहवाग ने भी दिया बयान
वहीं इस मामले पर वीरेंद्र सहवाग ने इंडिया टीवी से बात करते हुए पूरे मामले को बकवास करार दिया। सहवाग ने साफ किया कि ऐसी कोई बात नहीं है।

Truth !

A post shared by Virender Sehwag (@virendersehwag) on

Story first published: Friday, May 11, 2018, 20:23 [IST]
Other articles published on May 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+