भारत की जीत के पांच हीरो, फ़ाइनल में अब होगी पाक से टक्कर

By Bbc Hindi

भारत और पाकिस्तान के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के मन की मुराद पूरी हो गई है. चैंपियंस ट्रॉफ़ी के फ़ाइनल में दोनों टीमें टकराएंगी 18 जून, रविवार को. सेमीफ़ाइऩल में भारत ने एकतरफ़ा मुक़ाबले में बांग्लादेश को नौ विकेट से हरा दिया.

भारत की इस शानदार जीत के ये रहे पांच हीरो.

रोहित शर्मा

जीत के लिए 265 रनों के लक्ष्य का सामना करने उतरी भारतीय टीम के लिए ये लक्ष्य रोहित शर्मा ने बेहद आसान बना दिया. रोहित ने अपनी पारी में मैदान के चारों तरफ़ आकर्षक स्ट्रोक्स लगाए. उन्होंने ना सिर्फ़ तेज तर्रार पारी खेली बल्कि कॉपी बुक शैली के शॉ़ट लगाए.

रोहित ने स्लॉग करने की कतई कोशिश नहीं की और बांग्लादेशी बॉलिंग अटैक को बेहद साधारण बना दिया. उन्होंने 129 गेंदों का सामना कर 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 123 रन बनाए और अँत तक नॉट आउट रहे.

विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली, ओपनर शिखर धवन के आउट होने के बाद मैदान में उतरे और रोहित का बख़ूबी साथ दिया. वो जिस तरह की बैटिंग कर रहे थे उससे लग ही नहीं रहा था कि बांग्लादेशी गेंदबाज़ कभी उन्हें आउट कर पाएंगे.

उन्होंने सिर्फ़ 78 गेंदों का सामना कर नॉट आउट 96 रन बनाए जिसमें 13 चौके शामिल हैं. फ़ाइनल में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ कप्तान कोहली इसी तरह से फॉर्म में रहे तो भारतीय टीम के जीत के अवसर बढ़ जाएंगे. अपनी इस शानदार पारी के दौरान कोहली ने वनडे क्रिकेट में आठ हज़ार रन भी पूरे किए.

केदार जाधव

भारत के युवा खिलाड़ी केदार जाधव ने भी भारतीय जीत में अहम भूमिका निभाई लेकिन इस दफ़ा गेंद के साथ. जब तमीम इक़बाल और मुशफ़िकुर रहीम बेहतरीन बल्लेबाज़ी कर रहे थे और बांग्लादेश एक बड़े स्कोर की तरफ़ बढ़ रहा था तब कप्तान कोहली ने गेंद जाधव को थमा दी.

जाधव ने पहले ख़तरनाक नज़र आ रहे तमीम इक़बाल को क्लीन बोल्ड करके चलता किया. तमीम इक़बाल ने 82 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 70 रन बनाए. फिर केदार जाधव की एक लो फुल टॉस पर मुशफ़िकुर रहीम भी कप्तान कोहली को कैच दे बैठे. रहीम ने चार चौकों की मदद से 61 रन बनाए.

इन्हीं दो विकेटों की वजह से भारत बांग्लादेश को 50 ओवरों में 264 के स्कोर पर रोक पाया. जाधव ने बल्लेबाज़ी के लिए माकूल इस पिच पर छह ओवरों में सिर्फ़ 22 रन देकर दो बेशकीमती विकेट हासिल किए.

जसप्रीत बुमराह

बुमराह ने रनों से भरी इस पिच पर बेहद सटीक गेंदबाज़ी कर बांग्लादेशी बल्लेबाजों को बांध कर रख दिया. बुमराह ने सही लाइन और लेंथ में बॉलिंग कर बांग्लादेश को बड़ा स्कोर करने से ना सिर्फ़ रोका बल्कि दो अहम विकेट भी लिए.

उन्होंने 10 ओवरों में सिर्फ़ 39 रन दिए.

शिखर धवन

265 रनों के लक्ष्य का सामना करने उतरी भारतीय टीम को शिखर धवन ने ज़ोरदार शुरुआत दी. पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म में रहे धवन ने बांग्लादेश बॉलिंग अटैक की जमकर ख़बर ली और भारतीय पारी की मज़बूत नींव रखी.

वो अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए लेकिन अपने ताबड़तोड़ प्रहारों से गेंदबाज़ों का आत्मविश्वास हिला कर रख दिया. धवन ने सिर्फ़ 34 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए.

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बैटिंग को कहा. बांग्लादेश ने 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 264 रन बनाए. तमीम इक़बाल ने 70 और मुशफ़िकुर रहीम ने 61 रन बनाए.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Story first published: Thursday, June 15, 2017, 22:45 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+