'यूं ही नहीं मार रहा है माही, कप्तान कोहली ने दे रखी है खुली छूट'
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। श्रीलंका दौरे पर भारत को सीरीज में क्लीन स्वीप करना में अहम भूमिका निभाने के बाद धोनी का बल्ले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भी जमकर बोला। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में धोनी ने 79 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने हार्दिक पंड्या (83)और भुवनेश्वर कुमार (नाबाद 32) के साथ मिलकर 50 ओवर में 281 के स्कोर तक पहुंचाया। धोनी आखिरी ओवर में आउट हुए।
हालांकि धोनी की इस तूफानी फॉर्म को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है। गांगुली का मानना है कि हाल में वनडे फॉर्मेट में महेंद्र सिंह धोनी के शानदार प्रदर्शन का श्रेय विराट कोहली को भी मिलना चाहिए।
इंडिया टुडे से बातचीत में गांगुली ने कहा कि, "यह कप्तान का भरोसा होता है और विराट को धोनी पर विश्वास जताने और उसे खुलकर खेलने की आजादी देने का श्रेय जरूर मिलना चाहिए। विश्वास की वजह से खिलाड़ी बनते और टूटते हैं और मुझे लगता है कि आज हम जिस एम एस धोनी को देख पा रहे हैं उसके लिए कोहली को भी श्रेय जाना चाहिए।"
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी 79 रनों की पारी के दौरान धोनी ने इंटरनेशनल मैचों में 'अर्धशतकों का शतक' पूरा किया। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे भारत के चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (164), राहुल द्रविड़ (146) और सौरव गांगुली (107) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ेंः- इतिहासः कहासुनी के बाद युवराज सिंह ने लगाए थे 6 छक्के, इंग्लैंड की उड़ाईं थी धज्जियां
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

