'इज्जत के साछ छोड़ दो क्रिकेट', इन दो पाकिस्तानी क्रिकेटरों को मिली सलाह

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर रमीज राजा ने बड़ा बयान देते हुए दो खिलाड़ियों को सम्मान के साथ क्रिकेट छोड़ने की सलाह दी है। रमीज ने अपनी राष्ट्रीय टीम के ही दो क्रिकेटरों को मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक को यह सलाह दी। राजा ने कहा, ''इन दोनों क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को सम्मान और इज्जत के साथ छोड़ देना चाहिए।'' वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी खिलाड़ी को लेकर निजी टिप्पणी करने से बचते है।

राजा ने कहा, ''मैंने अपने काम के सिलसिले में दोनों खिलाड़ियों से मिला हूं ,इसलिए कोई मैं व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचता हूं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि दोनों ने इन वर्षों में पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा की है। लेकिन अब मुझे लगता है कि अब समय आ चुका है कि इन दोनों क्रिकेटरों को संन्यास ले लेना चाहिए।''

रमीज राजा ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट में किसी पद को पाने की कोई लालच नहीं है, इसलिए वह क्रिकेट के मामलों में खुल कर अपनी बात रख सकते है। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि अगर वे अभी संन्यास लेते है तो इससे पाकिस्तान क्रिकेट को फायदा होगा। हमारे पास खिलाड़ियों का अच्छा पूल है और हमें आगे बढ़ना चाहिए।''

गाैरतलब है कि मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम में वापसी की थी। पूर्व कप्तान 39 साल के हफिज ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद संन्यास ले लेंगे जबकि 38 साल के मलिक ने अपनी योजना का खुलासा नहीं किया है। शोएब मलिक ने पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2019 के बाद संन्यास ले लिया था।

Story first published: Wednesday, April 8, 2020, 12:59 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+