VIDEO : बिना दस्ताने और पैड के बल्लेबाजी करने उतरे कोच जस्टिन लैंगर, ग्लेन मैक्सवेल ने लिए मजे

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से शुरू होने वाले 2019 विश्व कप की तैयारी में कड़ी मेहनत कर रही है। ऑस्ट्रेलियाई टीम सोमवार को साउथेम्प्टन में तीन बार के विश्व कप विजेता रिकी पोंटिंग से जुड़ गई थी और लगता है कि उन्होंने कोच जस्टिन लैंगर को नेट्स में अपनी बल्लेबाजी क्षमताओं का परीक्षण करने के लिए कुछ समय दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर लैगर का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह बिना दस्ताने और पैड्स के अभ्यास के दाैरान शाॅट मारते दिखे, जिसपर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने कोच की बल्लेबाजी पर मजे लेने शुरू कर दिए।

ग्लेन ने कहा, ''मैने अभी-अभी देखा है। वह अभी-अभी हर बार बोर होकर बल्लेबाजी कर रहे थे। वह बस गेंदें हिट करना चाहते थे। क्या उनका थोड़ा सिर झुकता था जो कोई पैड नहीं है बांध सकते, लेकिन वह अभी भी चारों ओर से घूर रहे हैं। वह सर्कल के अंदर से बाहर की ओर नहीं मार सकता थे।'' बता दें कि लैंगर क्रीज के काफी बाहर होकर शाॅट खेल रहे थे। बिना दस्तानों के वह अच्छे शाॅट लगाते दिखे।

https://hindi.mykhel.com/cricket/icc-world-cup-2019-brian-lara-makes-a-prediction-about-indian-cricket-team-034982.html

ऑस्ट्रेलिया स्टीव स्मिथ व डेविड वाॅर्नर की वापसी के बाद काफी मजबूत हो चुका है। अभी तक खेले गए 11 टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने पांच बार खिताब जीता है और दो अन्य मौकों पर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। टीम को बल्लेबाजी में रिकी पोंटिंग की मदद भी होगी, जो फरवरी में विश्व कप 2019 के लिए ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग स्टाफ में सहायक कोच के रूप में शामिल हुए थे। पोंटिंग ने सोमवार को साउथेम्प्टन में टीम के प्रशिक्षण सत्र में शामिल हुए, कोच जस्टिन लैंगर और कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्यों के साथ खिलाड़ियों पर कड़ी नजर रखी।

Story first published: Wednesday, May 22, 2019, 15:12 [IST]
Other articles published on May 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+