VIDEO : हनुमा विहारी ने ठोका शतक तो 'विरोधी खिलाड़ी' भी बजाने लगे ताली

नई दिल्ली। शेष भारत और विदर्भ के बीच ईरानी कप में कांटे का मुकाबला जारी है। विदर्भ जहां गत सीजन का रणजी चैंपियन है तो वहीं शेष भारत की टीम मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी और आंजिक्य रहाणे जैसे दिग्गज भारतीय टेस्ट खिलाड़ियों से सजी हुई है। खास बात यह है कि इन तीनों ही सीनियर भारतीय टीम के सदस्यों ने इस मैच में दमदार बल्लेबाजी करके बताया कि आखिर क्यों वे टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं।

मयंक अग्रवाल ने पहली पारी में 95 रन बनाए तो रहाणे ने दूसरी पारी में 87 रनों की ठोस पारी खेली। लेकिन इनमें से सबसे अलग स्तर पर हनुमा विहारी का खेल नजर आया। विहारी ने शेष भारत की दोनों पारियों में जबरदस्त शतक ठोककर मैच में फर्क पैदा करने वाली पारी खेली है। विहारी ने पहली पारी में जहां 114 रन बनाए तो उनकी दूसरी पारी उत्कृष्टता के विशिष्ट स्तर पर ही दिखाई दी जिसमें उन्होंने नाबाद 180 रनों की पारी खेली। विहारी ने अपनी इस पारी में 300 गेंदे खेली और 19 चौके व 4 छक्के लगाए।

विहारी ने जब दूसरी पारी में लगातार दूसरा शतक पूरा किया तो विदर्भ के खिलाड़ी भी ताली बजाए बिना नहीं रह सके। विहारी के शतक पर टीम के ड्रेसिंग रूम के अलावा विपक्षी टीम के विकेटकीपर को भी तालियां बजाते हुए देखा गया। यह बाकी बल्लेबाजों के लिए आनंद का विषय बनने वाली पारी थी। इसलिए जब विहारी ने अभिवादन स्वीकार करने के लिए अपना बल्ला उठाया तब विर्दभ के विकेटकीपर अक्षय वाडकर भी उनके मुरीद हुए बिना नहीं रह सके और काफी देर तक ताली बजाते रहे। आपको बता दें कि शेष भारत ने पहली पारी में 330 और दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 374 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और विदर्भ को 280 रनों का लक्ष्य दिया।

Story first published: Friday, February 15, 2019, 16:08 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+