किरॉन पोलार्ड की वजह से जेल जाने वाले थे हार्दिक पांड्या, खुद सुनाई वेस्टइंडीज की दास्तां

By Mohit

नई दिल्लीः टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को मैदान पर अपने बड़े शॉट्स की वजह से जाना जाता है तो वहीं मैदान के बाहर पांड्या सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बंटोरते हैं। पांड्या फिर से चर्चा में हैं इस बार चर्चा में आने की वजह बना है पांड्या का एक इंटरव्यू, जिसमें उन्होंने बताया कि वो वेस्टइंडीज में गिरफ्तार होते-होते बचे, लेकिन बाद में पता चला कि उनके साथ प्रैंक किया जा रहा है।

किरॉन पोलार्ड के साथ पांड्या

किरॉन पोलार्ड के साथ पांड्या

इंटरव्यू में पांड्या ने बताया कि वेस्टइंडीज में वो किरॉन पोलार्ड के साथ थे तब एक पुलिस वाले ने उन्हें पकड़ लिया। पांड्या ने कहा कि वो कुछ देर के लिए खबरा गए थे लेकिन उन्हें भरोसा था कि वो कीरॉन पोलार्ड के साथ हैं तो उनके साथ कुछ नहीं होगा। बाद में पता चला कि ये पुलिस वाला कीरॉन पोलॉर्ड का दोस्त है।

पांड्या के साथ किया गया प्रैंक

पांड्या के साथ किया गया प्रैंक

पांड्या कहते हैं कि उन्हें पता था कि ये प्रैंक है और उनका शक तब और भी पक्का हो गया, जब उस पुलिस वाले को मैंने किसी को फोन लगाते देखा। जिस वक्त ये पुलिस वाला फोन लगा रखा था। उस वक्त फोन का स्पीकर वाला हिस्सा नीचे था। बस फिर क्या था पोलार्ड के इस प्रैंक का राज खुल गया।

2010 में मुंबई इंडियस से जुड़े थे किरॉन पोलार्ड

2010 में मुंबई इंडियस से जुड़े थे किरॉन पोलार्ड

पांड्या के साथ ये वाक्या वेस्टइंडीज दौरे पर हुआ, जब वो किरॉन पोलार्ड के साथ थे। बता दें, दोनों एक दूसरे का अच्छा दोस्त मानते हैं। दोनों आईपील में मुंबई इंडियस की ओर से खेलते हैं। साल 2015 में पांड्या ने मुंबई इंडियस की ओर से डेब्यू किया। वहीं किरॉन पोलार्ड साल 2010 से मुंबई इंडियन से जुड़े हैं। दोनों का रिश्ता भाईयों जैसा है।

यह भी पढ़ें-विराट की लगातार तीसरे टेस्ट में सेन्चुरी, 5000 रन भी पूरे

Story first published: Saturday, December 2, 2017, 16:36 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+