श्रीलंका दौरे से पहले हार्दिक पांड्या ने बदला लुक, फैंस ने बोला-झक्कास...

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टाइलिश हरफनमौला सितारे हार्दिक पांड्या इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, वजह हैं उनका नया लुक। दरअसल हार्दिक ने श्रीलंका दौरे से पहले अपनी हेयर स्टाइल चेंज की है।

हार्दिक पांड्या का नया लुक...

हार्दिक पांड्या का नया लुक...

उन्होंने अपने नए लुक की तस्वीर जैसे ही इंस्टाग्राम पर अपलोड की, वो वायरल हो गई। उनके चाहने वालों को ये लुक काफी भा रहा है। हार्दिक के इस नए रूप के जन्मदाता है मशहूर हेयर ड्रेसर आलिम हाकिम।

वाकई! आप एक जादूगर हैं

हार्दिक पांड्या ने भी इस मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट की तारीफ करते हुए अपनी तस्वीर के साथ लिखा है- वाकई! आप एक जादूगर हैं, तभी तो हम आपको इतना चाहते हैं, तस्वीरों के इस कोलाज में आलिम हाकिम भी दिख रहे हैं।

कप्तान विराट कोहली को नया लुक दिया था

कप्तान विराट कोहली को नया लुक दिया था

आपको बता दें कि आलिम हाकिम ने ही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड रवाना होने से पहले कप्तान विराट कोहली को नया लुक दिया था, जबकि सोनू निगम का मुंडन भी इन्होंने ही किया था।

16 सदस्यीय टीम के अहम सदस्य

16 सदस्यीय टीम के अहम सदस्य

गौरतलब है कि हार्दिक पंड्या श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए चुनी गए 16 सदस्यीय टीम के अहम सदस्य हैं। भारतीय टीम 26 जुलाई से छह सितंबर के बीच श्रीलंका दौरे पर रहेगी, विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम इस दौरे पर श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैच, पांच अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच और एक अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेलेगी।

भारतीय टेस्ट टीम

भारतीय टेस्ट टीम

विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), इशांत शर्मा, उमेश यादव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, अभिनव

Story first published: Monday, July 17, 2017, 13:11 [IST]
Other articles published on Jul 17, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+