इस तस्वीर के जरिए बुमराह ने राजस्थान पुलिस को दिया करारा जवाब

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन कई अहम मौकों पर जिस जिस तरह से उन्होंने नो बॉल फेंकी है उसकी वजह से वह आलोचको के निशान पर रहे हैं। लेकिन इस बार एशिया कप में बुमराह ने अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया को जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाई। एशिया कप के फाइनल मुकाबले में बुमराह ने जबरदस्त गेंदबाजी की और टीम को एशिया कप का चैंपियन बनने में विशेष योगदान दिया। टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद बुमराह ने एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की है, जिसके जरिए उन्होंने राजस्थान पुलिस पर तंज कसा है।

बुमराह ने ट्रॉफी के साथ एक तस्वीर को साझा किया है और लिखा है कि कुछ लोग अपनी रचनात्मकता का इस्तेमाल साइनबोर्ड पर करते हैं, उम्मीद है कि यह तस्वीर उनके काम आएगी। दरअसल पिछले वर्ष चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान फाइनल मुकाबले में बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ फखर जमां को नो बॉल पर आउट किया था। लेकिन नो बॉल होने की वजह से वह वापस पवेलियन नहीं लौटे और उन्होंने 114 रनों की पारी खेली, जिसकी वजह से टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद से सोशल मीडिया से लेकर तमामम जगहों पर बुमराह की आलोचना की गई।

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में हार के बाद एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को हराकर ट्रॉफी को अपने नाम किया। इस जीत में बुमराह की भूमिका काफी अहम थी, जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने सातवीं बार एशिया कप जीता है। जिसके बाद बुमराह ने ट्विटर पर तस्वीर साझा करके राजस्थान पुलिस पर तंज किया है। चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान बुमराह की नो बॉल की तस्वीर का इस्तेमाल कई लोगों ने उनका मजाक उड़ाने के लिए किया था, जिसमे राजस्थान पुलिस भी शामिल थी। राजस्थान पुलिस ने ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों को बुमराह की नो बॉल की तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए चेताया था।

इसे भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान

Story first published: Sunday, September 30, 2018, 10:01 [IST]
Other articles published on Sep 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+