टीम इंडिया के हेड कोच के लिए इन 8 दिग्गजों ने दिया आवेदन, किसकी दावेदारी है कितनी मजबूत

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच के लिए आवेदन प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और क्रिकेट की दिग्गज हस्तियों ने इसके लिए अपना आवेदन बीसीसीआई के लिए भेज दिया है। हाइप्रोफाइल बल्लेबाजों और विशालकाय कद की शख्सियतों से भरी हुई टीम इंडिया की कोचिंग देना किसी भी व्यक्ति के लिए कड़ी चुनौती से कम नहीं है। रवि शास्त्री फिलहाल टीम के मुख्य कोच है और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज उनके मौजूदा कार्यकाल की अंतिम सीरीज होगी। शास्त्री मुख्य कोच होने के नाते स्वतः ही मुख्य कोच के आवेदक बन जाते हैं। उनके कार्यकाल में भारत ने शानदार क्रिकेट खेला है और टीम नंबर 7 से नंबर 1 या 2 पॉजिशन पर पहुंचने में कामयाब रही है लेकिन लगातार दो ODI विश्व कप सेमीफाइनल में भी टीम को बाहर होना पड़ा है। फिलहाल कोच पद के लिए जिन शख्सियतों ने आवेदन किया है उनकी प्रोफाइल भी अपने स्तर पर शानदार रही है। आइए देखते हैं इस बार कोच पद के लिए कौन सा दावेदान कितनी योग्यता रखता है-

महेला जयवर्धने-

महेला जयवर्धने-

जयवर्धने श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज हैं जो 149 टेस्ट मैचों के अलावा 448 वनडे मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनको श्रीलंका और क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है। बल्लेबाजी के बाद कोचिंग में भी जयवर्धने के नाम काफी उपलब्धियां हैं। वे इंग्लैंड की टीम के बैटिंग सलाहकार रह चुके हैं। बाद में आईपीएल के दौरान भी उनको सराहनीय सफलता मिली। 2017 में उन्होंने एक कोच के तौर पर मुंबई इंडियंस की कमान संभाली थी और दो बार (2017 और 2019) मुंबई को खिताब जिताने में सफलता हासिल की है। उनका नाम टीम इंडिया की कोचिंग के लिए काफी महत्वपूर्ण और पसंदीदा व्यक्ति के तौर पर देखा जा रहा है। भले ही विराट कोहली प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान शास्त्री को ही अपना पसंदीदा कोच बता चुके हैं। इस बार आधिकारिक तौर पर कोहली की कोई भूमिका नहीं होगी लेकिन माना जा रहा है कि पर्दे के पीछे भी वह सीमित ही भूमिका में नजर आएंगे।

लालचंद राजपूत और रॉबिन सिंह-

लालचंद राजपूत और रॉबिन सिंह-

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मैनेजर लालचंद राजपूत ने टीम इंडिया के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन दिया है। उनके कार्यकाल के दौरान भारत ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप और 2008 में सीबी सीरीज जीती थी। लालचंद फिलहाल जिम्बाब्वे के कोच हैं, लेकिन टीम को आईसीसी ने प्रतिबंधित कर दिया है। रॉबिन सिंह की बात करें तो वे उस समय भारत के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षकों में शुमार रहे हैं जब टीम में फील्डिंग का स्तर काफी गिरा हुआ था। उन्होंने टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए आवेदन करते हुए रवि शास्त्री को चुनौती देते हुए कहा है कि अब उनका जाने का समय आ चुका है। भारत के लिए 136 वनडे मैच खेल चुके रॉबिन को कोचिंग का अनुभव भी है। वह 2007-08 में भारत के फील्डिंग कोच के साथ-साथ मुंबई इंडियंस के सहायक कोच के रूप में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं।

टॉम मूडी और माइक हेसन-

टॉम मूडी और माइक हेसन-

अगर भारतीय उपमहाद्वीप से बाहर के कोचिंग आवेदनों पर विचार किया जाए तो टॉम मूडी और माइक हेसन का नाम प्रमुख है। मूडी ऑस्ट्रेलियाई टीम के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रह चुके हैं। मूडी हाल तक आईपीएल में हैदराबाद सनराइजर्स के कोच थे। उनको अभी इंग्लैंड के ट्रेवर बेलिस ने रिप्लेस कर लिया है। वे इसके अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत कई प्रीमियर लीगों के कोच भी रह चुके हैं। माइक हेसन न्यूजीलैंड से ताल्लुक रखने वाले क्रिकेट कोच हैं और कीवी टीम के पूर्व हेड कोच भी रह चुके हैं। लगभग 6 साल तक न्यूजीलैंड को कोचिंग देने के पहले उन्होंने केन्या की टीम को भी कोचिंग दी है। उनको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग का खासा अनुभव है।

वहाब रियाज के सवाल पर अफरीदी ने दिया मजेदार जवाब- 'पागल है, बॉलिंग कौन करेगा', VIDEO वायरल

अन्य बडे़ नाम- वेंकटेश प्रसाद, जॉन्टी रोड्स, आमरे

अन्य बडे़ नाम- वेंकटेश प्रसाद, जॉन्टी रोड्स, आमरे

50 वर्षीय प्रवीण आमरे ने भारतीय बल्लेबाजों में अपनी पहचान खेल की बारिकियों से वाकिफ व्यक्ति के रूप में बनाई है। खासकर पश्चिमी भारत के बल्लेबाजों में आमरे का नाम काफी सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 11 टेस्ट और 37 ODI में प्रतिनिधित्व किया है। आमरे स्वर्गीय रमाकांत आचरेकर के छात्र रह चुके हैं। उन्होंने मुंबई की रणजी टीम को भी अपनी कोचिंग सेवाएं दी हैं। फिलहाल, प्रवीण आमरे युनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका(USA) की क्रिकेट टीम के बैटिंग कंसलटेंट हैं। उनको टीम इंडिया के कोचिंग पद के बड़े दावेदारों में माना जा रहा है।

रोड्स दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हैं और भारतीय टीम के साथ काम करने के लिए इच्छुक हैं। बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक रोड्स फील्डिंग कोच पद के लिए आवेदन करने वाले सबसे हाई प्रोफाइल आवेदकों में से एक हैं। वे आईपीएल में मुंबई इंडियंस को पिछले नौ सत्र से कोचिंग देते आ रहे हैं। जबकि भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने गेंदबाजी पद के लिए आवेदन किया है। प्रसाद ने टीम इंडिया के साथ पहले भी इस पद पर काम किया हुआ है। वे आईपीएल की विभिन्न फ्रेंचाइजी में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Story first published: Wednesday, July 31, 2019, 17:45 [IST]
Other articles published on Jul 31, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+