For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Champions Trophy: Pak Vs Eng: हटके स्टाइलिश प्लेयर ऑफ द मैच

बांग्लादेश के खिलाफ केदार जाधव ने अपनी गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया की मैच में कराई वापसी, गेंद से दिखाया कमाल

By Ankur

बर्मिंघम। चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में जिस तरह से भारतीय टीम के सामने बांग्लादेश की टीम बौनी साबित हुई उसने साफ कर दिया है कि इस सीरीज का सबसे प्रबल दावेदार कौन है। भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही बांग्लादेश की टीम को 264 रनों के भीतर ही रोक दिया। पारी के आखिरी ओवर में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए मैच में गेंदबाजी के स्तर का परिचय दिया।

इसे भी पढ़ें- चैंपियंस ट्रॉफीः फाइनल से पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पछाड़ा

बड़े स्कोर की ओर बढ़ने से रोका

बड़े स्कोर की ओर बढ़ने से रोका

बांग्लादेश ने शुरुआती विकेट खोने के बाद जिस तरह से अपनी पारी को संभाला था उससे लग रहा था कि टीम बड़ा स्कोर खड़ा करेगी। टीम की ओर से तमीम इकबाल और मुश्तफिकुर रहमान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 123 रनों की साझेदारी की थी। लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद टीम में कोई दूसरा बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नही कर सका, जिसके चलते टीम 265 रन से अधिक का लक्ष्य भारत के सामने नहीं रख सकी।

दो अहम बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन

दो अहम बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन

बांग्लादेश की ओर से तमीम इकबाल ने 71 रन और रहीम ने 61 रनों की पारी खेली और टीम को शुरुआती झटकों से उबारने में अहम भूमिका निभाई, दोनों ही खिलाड़ियों ने टीम की मजबूत नींव रखी थी, लेकिन जिस तरह से भारतीय गेंदबाजों अनुशासन में रहते हुए सधी हुई गेंदबाजी की उसने बांग्लादेश की मध्य क्रम के बल्लेबाजों को आसानी से रन नहीं बनाने दिए, डेथ ओवर में शानदार गेंदबाजी के चलते बांग्लादेश की टीम बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी।

22 रन देकर लिए 2 विकेट

22 रन देकर लिए 2 विकेट

मध्य क्रम में जिस तरह से केदार जाधव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश के बल्लेबाजों को रोका और दूसरे छोर पर जसप्रीत बुमरा ने धारदार गेंदबाजी की उसने बांग्लादेश के बल्लेबाजों की मुश्किल को काफी बढ़ा दिया। मैच में केदार जाधव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह ओवर में सिर्फ 22 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए और टीम को वापस मैच में लाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बांग्लादेश के अहम बल्लेबाज तमीम इकबाल और रहीम का विकेट अपने नाम किया।

हटके स्टाइलिश प्लेयर जाधव

हटके स्टाइलिश प्लेयर जाधव

केदार जाधव ने जिस तरह से बांग्लादेश के दो अहम बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई उसने उन्हें मैच का सबसे हटके स्टाइलिश प्लेयर बनाया। जाधव की गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश की टीम 264 रनों से उपर का लक्ष्य भारत के सामने नहीं खड़ा कर सकी। जिस वक्त जाधव ने इन दोनों सेट बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई उस वक्त बांग्लादेश की टीम काफी मजबूत स्थिति में थी, लेकिन दोनो ही बल्लेबाजों के जाने के बाद बांग्लादेश की टीम उस रन रेट के बरकरार नहीं रख सकी जो इन दोनों बल्लेबाजों के क्रीज के दौरान बना हुआ था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+