आईसीसी ने बताया स्टीव स्मिथ की जबरदस्त फॉर्म के पीछे का कारण

नई दिल्ली: बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद स्टीव स्मिथ ने विश्व कप जैसा बड़ा टूर्नामेंट खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी फिर से दुनिया के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी लेकिन मौजूदा एशेज सीरीज ने उनको एक बार फिर से बल्लेबाजी जगत का खलीफा घोषित कर दिया है। पहले एशेज टेस्ट में दोनों पारियों में शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले स्मिथ दूसरे मैच में जोफ्रा की तेज गेंद अपनी गर्दन पर खा बैठे थे जिसके बाद वह कुछ ही रनों से शतक से चूक गए। तीसरे मैच में रेस्ट करने के बाद स्मिथ ने चौथे मैच में दोहरा शतक लगाकर अंग्रेज गेंदबाजी की बखिया उधेड़कर रख दी है।

स्मिथ ने ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट में 211 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी 8 विकेट पर 497 रन बनाकर घोषित कर दी। स्मिथ की इस बल्लेबाजी से ना केवल गेंदबाजों के जेहन में उनके लिए पुराना खौफ फिर से बैठ गया है बल्कि उन्होंने जोफ्रा आर्चर का जिस तरह से सामना किया उससे भी गेंदबाजी जगत खासा निराश होगा। आर्चर क्रिकेट में खौफ के नए पर्याय बनकर उभर रहे हैं लेकिन स्मिथ ने अपने सामने उनकी एक ना चलने दी और ओल्ड ट्रैफर्ड में आर्चर विकेट के लिए तरसते हुए दिखाई दिए।

क्रिकेट हलकों में इस समय ये चर्चा चल रही है कि स्मिथ को आउट करने का तरीका क्या है और क्या कारण है जो स्मिथ इतने बेजाड़ बल्लेबाज हैं। सबके पास इसके जवाब अपने हिसाब से हैं लेकिन क्रिकेट की सर्वाच्च संस्था आईसीसी ने इस मामले पर अपनी साफ और सीधी राय दी है। आईसीसी ने स्मिथ की मौजूदा फार्म के पीछे का कारण स्पष्ट करते हुए ट्वीट किया है जो काफी मजेदार होने के साथ-साथ स्मिथ की फॉर्म के बारे में भी सटीकता से इशारा कर रहा है।

आईसीसी ने स्मिथ की प्रचंड बल्लेबाजी पर दो फोटो साइड टू साइड पोस्ट की हैं जिसमें बताया गया है कि स्मिथ को इस समय गेंद किस तरह से दिखाई दे रही है। इसमें एक साइड में बोल्ड होता हुआ कंगारू बल्लेबाज है जो गेंद को सामान्य तरीके से ही देख पा रहा है जबकि दूसरी ओर स्मिथ हैं जो तेज हवाओं के चलते मैदान में आई बीच बॉल से खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। आईसीसी ने मजेदार अंदाज में कहा है कि स्मिथ को इस समय क्रिकेट की गेंद ऐसे दिखाई दे रही है।

बता दें कि स्मिथ अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में शतकों के मामले में कोहली से आगे निकल गए हैं। कोहली के नाम 79 मैचों में 25 शतक हैं, वहीं स्मिथ महज 67 मैचों में ही 26 शतक लगाकर उनसे आगे निकल गए हैं। अब रनों के मामले में भी स्मिथ कोहली से ज्यादा दूर नहीं है। कोहली के नाम 53.14 की औसत से 6749 रन दर्ज हैं, वहीं स्मिथ 64.21 की औसत से 6678 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

Story first published: Friday, September 6, 2019, 15:47 [IST]
Other articles published on Sep 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+