आईसीसी महिला विश्व कप 2017: ये रही सभी 8 टीमों के खिलाड़ियों की लिस्ट

By Amit

लंदन, 20 जून: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 की मेजबानी करने के बाद इंग्लैंड और वेल्स 24 जून से शुरू होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप 2017 की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं। एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल 23 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा।

मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम मेग लैनिंग की कप्तानी में अपने खिताब को बचाने के लिए आईसीसी महिला विश्व कप में उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया सातवीं बार टूर्नामेंट जीतने के प्रयास में है। कैथरीन ब्रंट, जेनी गन, मिताली राज और झुलन गोस्वामी सहित कई खिलाड़ियों के लिए ये चौथा आईसीसी महिला विश्व कप है।

पढ़ेंः- टीम के साथ वेस्टइंडीज नहीं गए कोच कुंबले, ये रही बड़ी वजह

न्यूजीलैंड की 16 वर्षीय गेंदबाज अमेलिया केर अपने पहले आईसीसी महिला विश्व कप में खेलेंगी जबकि ऑस्ट्रेलिया की सारा एले को 32 साल की उम्र में पहली बार टूर्नामेंट के लिए चुना गया है। टूर्नामेंट की शुरूआत 24 जून को होगी। टूर्नामेंट के ओपनर मुकाबलों में पहला न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका के बीच होगा, जबकि दूसरा भारत बनाम मेजबान इंग्लैंड के बीच होगा।

आठ टीमों के खिलाड़ी इस प्रकार हैंः-
भारत: मिथाली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, वेद कृष्णमूर्ति, मोना मेश्राम, पूनम राउत, दिप्ती शर्मा, झुलन गोस्वामी, शिखा पांडे, एकता बिष्ट, सुष्मा वर्मा (कीपर), मानसी जोशी, राजेश्वरी गायकान, पूनम यादव, नुजत पारिनी (कीपर)।

पाकिस्तान: साना मीर (कप्तान), असमावीया इकबाल, आयशा जफर, बिस्माह मारूफ, डायना बेग, गुलाम फातिमा, जावेरिया खान, काइनाट इम्तियाज, मरीना इकबाल, नहिदा खान, नैन आबिदी, नैश्रा संधू, सदिया यूसुफ, सिद्रा नवाज और वाहिदा अख्तर।

ऑस्ट्रेलिया: मेग लैनिंग (कप्तान), सारा एले, क्रिस्टन बीमज, एलेक्स ब्लैकवेल (उप कप्तान), निकोल बोल्टन, एशली गार्डनर, रैशेल हेन्स, एलिसा हिली (विकेट कीपर), जेस जोहान्सन, बेथ मूनी, एलीसे पेरी, मेगन शट्टा, बेलिंडा वकारवे, एलेस विलानी, अमांडा-जेड वेलिंतोंग।

इंग्लैंड: हीथ नाइट (कप्तान), जॉर्जिया एल्विस, जेनी गन, एलेक्स हार्टले, सारा टेलर (कीपर), टेमी बेअमोंट, कैथरीन ब्रंट, डेनिएल हाजेल, बेथ लांगस्टन, लौरा मार्श, अन्ना शर्बोल, नेटली सावेवर, फ्रान विल्सन, डेनियल वायट, लॉरेन विनफील्ड।

न्यूजीलैंड: सूजी बेट्स (कप्तान), एरिन बर्मिंघम, सोफी डिवाइन, मैडी ग्रीन, होली हडलेस्टन, लेई कास्पेरेक, अमेलिया केर्र, केटी मार्टिन, थैसमिन न्यूटन, केटी पर्किन्स, अन्ना पीटरसन, राहेल प्रीस्ट, हन्ना रोवे, एमी सैटरथवैइट, ली ताहु।

दक्षिण अफ्रीका: डेन वैन नीरेकर (कप्तान), त्रिशा चेट्टी, मॉसलेन डेनियल, मैरिजेन कप, अयाबाँगा खाका, मासाबाटा क्लास, शबनीम इस्माइल, नादिन डी क्लर्क, लिज़ेल ली, सुने लुउस, राइसीबे नटोशेक, मैग्नन डु प्रीझ, एंड्री स्टेन, च्लोई ट्रायॉन और लौरा वोलवार्ड।

श्रीलंका: इनोक राणावीरा (कप्तान), चैरी अथापथु, चंडीमा गुनरत्ने, निपुनी हंसिका, अमा कंचन, ईशनी लोकसुरुड़ी, हर्षिता माधवी, दिलीनी मनोदरा, हसीनी परेरा, चामारी पोलगाम्पला, उदेशिका प्रबोधनी, ओशाधी रानीसिंघे, शशिकला सिरीवर्णा, प्रसादानी वीराकोड़ी और श्रीपली वीराकॉडी ।

वेस्ट इंडीज: स्टेफैनी टेलर (कप्तान), मेरिसा एग्विलाएरा, रेनीस बोयस, शमीला कोनेल, शैनेल डेलि, डेन्द्रा डोल्टीन, एफी फ्लेचर, क्विना जोसेफ, कश्यना नाइट, हेली मैथ्यू, अनीसा मोहम्मद, चेडे राष्ट्र, अकीरा पीटर्स, शकीरा सेलमैन और फेलिसिया वाल्टर्स।

Story first published: Tuesday, June 20, 2017, 15:38 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+