माैका-माैका : भारत ने लिया अभिनंदन के अपमान का बदला, मैच से पहले जारी किया वीडियो

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच बड़ा रूप धारण कर चुका है। इसे देखने के लिए करोड़ों लोंगों नजरें टिकी हुई हैं वहीं दोनों देशों के लोग भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुकाबला मैनचेस्टर में रविवार होगा लेकिन इसके शुरू होने से पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर एक विज्ञापन में विग कमांडर अभिनंदन का मजाक उड़ाया गया, जिसकी आलोचना महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भी की थी। पर अब भारत की ओर से अभिनंदन के अपमान बदला ले लिया गया है। भारत के टीवी चैनलों पर मैच के पहले ऐसा विज्ञापन जारी किया गया जिसमें पाकिस्तान को बताया गया कि बाप-बाप होता है।

इस विडियो को यूट्यूब पर शुक्रवार के दिन जारी किया गया है जिसे अभी तक 12 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह वीडियो माैका-माैका की सीरीज के तहत बनाया गया है। वीडियो को भारतीय फैंस ने काफी पसंद किया और कहा कि पाकिस्तान को इसके जरिए करारा जवाब दिया गया है।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों देशों के प्रशंसक एक सलून में बैठे हैं। तभी पाकिस्तान टीम का फैन भारतीय फैन को एक गिफ्ट देता है जिसमें रूमाल निकलता है। जब भारतीय फैन ने पूछा कि यह क्यों तो दूसरे ने हंसते हुए कहा कि आप विश्व कप में मैच हार जाओगे तो आंसू पोछने के काम आएगा। यही सुनते की पास में खड़े शख्स को गुस्सा आ जाता है...फिर क्या हुआ। यह आप खुद ही वीडियो में देख लीजिए।

बता दें कि पाकिस्तान के अब तक चार मैचों में से तीन अंक हैं, जिसमें एक जीत, दो हार और एक बेनतीजा मैच है। यह सातवीं बार है जब भारत और पाकिस्तान विश्व कप में एक दूसरे के साथ भिड़ेंगे। भारत से एक भी बार पाकिस्तान जीत नहीं पाया है। भारत 3 मैचों में 2 जीत चुका है जबकि एक बारिश की भेंट चढ़ा।

Story first published: Saturday, June 15, 2019, 16:23 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+