विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का रोमांच 2019 में होगा शुरू, वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत करेगा डेब्यू

नई दिल्ली। भारत पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआती सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करेगा। आईसीसी ने आज 2018 से 2023 तक के लिए भविष्य का दौरा कार्यक्रम (FTP) जारी करके इसकी घोषणा की। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत अपनी पहली सीरीज जुलाई 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा। वहीं जुलाई 2020 में वह श्रीलंका के खिलाफ खेलकर वनडे लीग की शुरुआत करेगा। 5 साल के दौरान भारत 102 मैचों की मेजबानी करेगा।

आईसीसी अगले पांच साल (2018-2023) के लिए फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) किया है। जिसमें पहली बार शुरू की गई यह टेस्ट चैंपियनशिप विश्व रैंकिंग की शीर्ष नौ देशों के बीच खेली जायेगी जिसमे सभी टीमों के 6-6 मैच होंगे। आईसीसी के मुताबिक, 15 जुलाई 2019 से लेकर 30 अप्रैल 2021 तक चलेगा। आईसीसी के मुताबिक, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में टीमें तीन मैच अपने घर और तीन मैच विदेश में खेला जाएगा। टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल लॉर्डस में खेला जायेगा।

आईसीसी के मुताबिक, टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत की दूसरी सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगी। वह अक्टूबर 2019 में घरेलू मैदान पर 3 मैच खेलेगा। इसके बाद बांग्लादेश की टीम भारत का दौरा करेगी। वह भारत के साथ 2 टेस्ट और 3 टी-20 मैच खेलेगी।

उसके बाद भारतीय टीम 2020-2021 क्रिकेट सत्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट खेलेगा। इसके बाद वह घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के साथ 5 टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगा। इस चैंपियनशिप में भारत-पाकिस्तान के बीच कोई मैच नहीं होगा।

Read more about: icc cricket test west indies
Story first published: Wednesday, June 20, 2018, 19:52 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+