1st ODI : फिंच-वाॅर्नर पड़े भारी, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर दर्ज की धमाकेदार जीत

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को मुंबई के वानखेड़े में पहले वनडे मैच दाैरान ऑस्ट्रेलिया के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ओपनर जोड़ी डेविड वाॅर्नर व आरोन फिंच ने धमाकेदार शतक लगाकर टीम को जीत दिलाते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त दिला दी। भारत ने 256 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे कंगारूओं ने महज 37.4 ओवर में हासिल कर लिया। फिंच ने 114 गेंदों में 110 रन बनाए जिसमें 13 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे, जबकि वार्नर ने 112 गेंदों में 128 रन बनाए।

इससे पहले भारत के लिए ओपनर शिखर धवन ने सर्वाधिक 74 रनों की पारी खेली। ओपनर रोहित शर्मा 10 रन बना सके। वहीं अच्छी शुरूआत पाने वाले केएल राहुल बड़ी पारी खेलने में नाकाम हे। राहुल 47 रन बनाकर आउट हुए। इन तीनों बल्लेबाजों के पवेलियन लाैटने के बाद कंगारू गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा देर तक क्रीज पर टिकने नहीं दिया।

चाैथे नंबर पर आए कप्तान विराट कोहली 16 रन बना सके। कोहली जब आउट हुए तो स्कोर 32 ओवर तक 4 विकेट पर 156 था, इसके बाद श्रेयस अय्यर(4), रिषभ पंत(28), रविंद्र जडेजा(25), शार्दुल ठाकुर(13) अंतिम पलों में स्कोर को आगे बढ़ाने में नाम रहे। मिचेल स्टार्क ने 10 ओवर में 56 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि पैट कमिंस ने 2 विकेट लिए।

टीमों के बीच वनडे इतिहास के 39 साल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से पिछ़डती दिख रही है। 6 दिसंबर 1980 को दोनों के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला गया था जो मेलबर्न में हुआ था। हालांकि तब भारत ने उसी के घर इस मुकाबले में 66 रन से जीत दर्ज की थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने इस हार के बाद अगले 5 मैचों में भारतीय टीम को हराकर अपनी ताकत का परिचय दिया। तब से लेकर अबतक दोनों टीमों के बीच 137 मुकाबले हुए जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत से ज्यादा 77 मैच जीते हैं, जबकि भारत 50 जीत पाया और 10 मुकाबले बेनतीजा रहे।

1
46130

बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी सीरीज मार्च 2019 को 5 मैचों के लिए हुई थी। रोचक बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया मेहमान बनकर भारत आया था और आरोन फिंच की कप्तानी में 3-2 से सीरीज जीतकर घर वापस चला गया। कप्तान कप्तान कोहली की कप्तानी में भारत ने सीरीज के शुरूआत 2 मैच तो जीत लिए थे लेकिन आखिरी 3 मैचों में कंगारूओं ने जबरदस्त वापसी करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली थी। भारतीय टीम ने तब सोचा नहीं था कि 2 मैच जीतने के बाद उनका ये हाल होगा, लेकिन ये कंगारू थे जो जिद्द पर अड़ते हुए सीरीज में रोमांच लाना जानते हैं।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, आरोन फिंच (कप्तान), मार्नस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, एश्टन टर्नर, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), एश्टन अगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा

Story first published: Tuesday, January 14, 2020, 12:45 [IST]
Other articles published on Jan 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+