चोट से वापसी के बाद पहली बार बुमराह के नाम हुआ ODI में अनचाहा रिकॉर्ड

नई दिल्ली: भारतीय टीम में चोट के बाद बुमराह की वापसी बहुत खराब नहीं रही है। उन्होंने ऐसे मौकों पर अपनी प्रतिभा साबित की जब बाकी गेंदबाजों की हालत खस्ता हो रही थी लेकिन अभी भी बुमराह में वह एक्स फैक्टर अपनी पूरी चमक के साथ नहीं दिख रहा है जैसा की चोट से पहले वे गेंदबाजी कर रहे थे।

बुमराह हालांकि किसी भी पल शानदार गेंदबाजी करके अपनी वापसी का बिगुल बजा सकते हैं लेकिन चोट के बाद उनके प्रदर्शन के जो आंकड़े आए हैं उसको देखते हुए यह गेंदबाज थोड़ा निराश हो सकता है।

दूसरे वनडे में भी विकेट नहीं ले पाए बुमराह-

दूसरे वनडे में भी विकेट नहीं ले पाए बुमराह-

बुमराह ने न्यूजीलैंड के दूसरे वनडे मुकाबले में एक बार फिर से अपने नाम के उलट गेंदबाजी की। ऑकलैंड में हो रहे इस मैच में बुमराह ने 10 ओवरों में 64 रन दिए और एक भी विकेट नहीं लिया। इससे पहले मैच में बुमराह ने अपने साथियों से किफायती गेंदबाजी की थी लेकिन वह एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हो पाए थे।

IND vs NZ: 27 साल बाद टेलर-जेमीसन की साझेदारी ने ऑकलैंड में बनाया नया रिकॉर्ड

पहली बार करियर में नाम हुआ अनचाहा ODI रिकॉर्ड

पहली बार करियर में नाम हुआ अनचाहा ODI रिकॉर्ड

जब से चोट के बाद बुमराह ने इस साल वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है तब से उन्होंने 5 ODI खेले हैं जिनमें केवल 1 ही विकेट उनको मिला है जबकि उनका औसत 237.0 रहा है। वहीं उनका स्ट्राइक रेट 277.0 और इकॉनमी रेट 5.13 का रहा है। इतना ही नहीं, ऐसा बुमराह के करियर में पहली बार हुआ है जब वह लगातार तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए।

बुमराह के लय में लौटने की उम्मीद-

बुमराह के लय में लौटने की उम्मीद-

उम्मीद करते हैं बुमराह जल्द ही इस आंकड़े से निजात पाने के लिए अगले मैचों में अपनी पुरानी लय में नजर आएं क्योंकि टी20 विश्व कप को देखते हुए भारत के लिए बुमराह सबसे अहम गेंदबाजों में शामिल हैं। जहां तक दूसरे वनडे की बात है तो भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की जिसके जवाब में कीवी टीम ने टेलर और गुप्टिल की पारियों की बदौलत भारत को 50 ओवरों में 274 रनों का लक्ष्य दिया है।

Story first published: Saturday, February 8, 2020, 12:29 [IST]
Other articles published on Feb 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+