IND vs WI: त्रिनिदाद में लोकल फैंस से मिले भारतीय सितारे, रोहित-कोहली को नन्हें फैंस से गिफ्ट भी मिला- VIDEO

भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिनिदाद में मौजूदा टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलेगी। रोहित शर्मा एंड कंपनी वेस्टइंडीज के इस द्वीपीय हिस्से में पहुंच चुकी है।

यहां पर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने 'प्रिंस ऑफ त्रिनिदाद' ब्रायन लारा से भी मुलाकात की और स्थानीय लोगों के साथ ऑटोग्राफ व फोटोग्राफ दोनों ही चीजों में हिस्सा लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी लोकल लोगों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। कोहली प्रशंसकों के बीच घिरे हुए हैं जहां वे फोटो पर ऑटोग्राफ भी दे रहे हैं।

रोहित शर्मा बच्चों के साथ फोटो खिंचा रहे हैं। रवींद्र जडेजा भी सेल्फी लेने के साथ साथ परिवारों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ भी नन्हे प्रशंसकों के बल्ले पर अपने ऑटोग्राफ देते हुए नजर आए। मोहम्मद सिराज भी अपने ऑटोग्राफ दे रहे थे।

रोहित ने स्थानीय लोगों से थोड़ी बातचीत भी की और वे भी फोटो पर ऑटोग्राफ देते नजर आए। एक नन्हा फैन विराट कोहली को एक कार्ड गिफ्ट भी देता नजर आया। ऐसे ही एक ग्रीटिंग कार्ड रोहित शर्मा को भी मिला। रोहित और विराट ने अपने इस नन्ने फ्रैन को थैंक्यू बोला है।

ये भी पढ़ें- IND vs WI: त्रिनिदाद टेस्ट से पहले 'प्रिंस ऑफ त्रिनिदाद' ब्रायन लारा से की भारतीय खिलाड़ियों ने मुलाकात

भारतीय क्रिकेट टीम डोमिनिका के विंडसर पार्क में हुए पहले टेस्ट मैच के दौरान एक पारी की जीत से आ रही है। भारत को दूसरे टेस्ट मैच में भी जीत का पूरा भरोसा है। वेस्टइंडीज की टीम को टीम इंडिया को हराने के लिए कोई चमत्कार करना होगा। देखना होगा ब्रायन लारा के घर पर भारतीय क्रिकेट टीम के सामने वेस्टइंडीज अपनी लाज कैसे बचा पाती है।

Story first published: Wednesday, July 19, 2023, 18:31 [IST]
Other articles published on Jul 19, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+