विराट ने जबरदस्त मैनेजमेंट दिखाया, इंजमाम उल हक ने कप्तान को दिया वापसी का श्रेय

नई दिल्लीः पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने चौथे टेस्ट मैच में भारत की जीत के बाद तारीफ की है। भारतीय टीम ने ओवल मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 की अपराजेय सीरीज बढ़त हासिल कर ली है क्योंकि विराट कोहली की टीम ने 157 रनों से जीत दर्ज करने के लिए मैच के आखिरी दिन 10 विकेट चटकाए थे। इंजमाम यू ट्यूब चैनल पर सक्रिय हैं और उन्होंने इस बात को लेकर भारतीय टीम की तारीफ की है कि यह खिलाड़ी अच्छी प्रतिक्रिया देते हैं और वापसी करना जानते हैं।

भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट जीतने के बाद दूसरे मुकाबले में हार का सामना किया था लेकिन चौथे मुकाबले में फिर से जीत दर्ज करके अपने आप को सीरीज में आगे कर दिया है। इंजमाम कहते हैं जिस तरीके से भारतीय खिलाड़ी खेल रहे हैं, खासकर विदेशी मैदानों में, टीम को क्रेडिट दिया जाना चाहिए। यह लोग पहली पारी में 191 रन बनाकर आउट हो गए थे और फिर उसके बाद बाकी के 4 दिन जिस तरीके का खेल दिखाया उसके लिए टीम को श्रेय देना चाहिए। इंजमाम उल हक टीम की वापसी के पीछे विराट कोहली की कप्तानी को पूरा क्रेडिट देने हैं और कहते हैं इस तरह की सिचुएशन में जब आप वापसी करते हैं तो कप्तान का बहुत बड़ा हाथ होता है।

वे कहते हैं, "विराट कोहली ने इस टीम को बहुत जबरदस्त तरीके से मैनेज किया है और उन्होंने अनुभवी के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण बनाया है लेकिन उन्होंने इन खिलाड़ियों को जिस तरीके से मैनेज किया वह सबसे ज्यादा अच्छा है। वह इस टेस्ट मैच में किसी भी पल निराश नहीं दिखे यहां तक कि उनकी टीम 191 रन पर ऑल आउट हो गई थी। कप्तान की बॉडी लैंग्वेज टीम के प्रदर्शन पर झलकती है।"

अब दोनों टीमों के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट मुकाबला 10 सितंबर से शुरू होगा और यह इंग्लैंड के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में होने जा रहा है जो मैनचेस्टर में स्थित है। यहां पर ओवल की तुलना में मूवमेंट काफी अधिक होने की संभावनाएं हैं जिसके चलते भारतीय टीम को एक बार फिर से अग्नि परीक्षा से गुजरना होगा।

हम जानते हैं भारत थोड़ी बहुत फ्लैट सतह या उछाल लेती हुई बाउंसी पिचों पर अच्छी बैटिंग कर लेता है लेकिन पिछले एक डेढ़ साल में भारतीय टीम ने जहां पर भी टेस्ट मैच हारे हैं वहां सबसे बड़ी कमी स्विंग होती हुई गेंदों को खेलना ही रहा है। अगर पांचवें टेस्ट मैच में भारत अपनी इस कमी पर थोड़ा बहुत भी काम कर लेता है इस मुकाबले को किसी तरह बचा लेता है तो यह विराट कोहली की कप्तानी में भारत की एक और महान टेस्ट सीरीज जीत हो सकती है।

Story first published: Wednesday, September 8, 2021, 12:49 [IST]
Other articles published on Sep 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+