शमी वर्ल्ड क्लास टैलेंट हैं, कोहली ने कहा- मेरे लिए वे दुनिया के 3 बेस्ट सीमर्स में शामिल हैं
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में अपना पहला टेस्ट मुकाबला 113 रनों से जीतकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। यह उस देश में भारत की बेहतरीन शुरुआत है जहां उन्होंने कभी भी टेस्ट सीरीज जीतने में सफलता हासिल नहीं की है। यह जीत इसलिए भी अहम है क्योंकि बारिश के चलते एक पूरा दिन भूल गया था। भारतीय कप्तान विराट कोहली इसको एक परफेक्ट स्टार्ट बताते हैं।

कोहली ने जीत को बताया परफेक्ट स्टार्ट-
कोहली मैच के बाद कहते हैं कि, एक पूरा दिन धुलने के बावजूद इस मैच का नतीजा निकला उससे ही पता चलता है कि हम एक टीम के तौर पर कैसे खेलें। दक्षिण अफ्रीका के सेंचुरियन में खेलना हमेशा मुश्किल होता है। हमारे बल्लेबाजों ने काफी अनुशासन दिखाया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना विदेशी हालातों में एक मुश्किल चुनौती होती है।'
2021: भारत ने दूसरी बार किया एक साल में एशिया से बाहर 4 टेस्ट जीतने का कारनामा
इस मुकाबले में केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पहली पारी में जिस तरीके से बल्लेबाजी की कहीं ना कहीं उसने ही पूरे मैच में फर्क साबित कर दिया। राहुल ने 123 रनों की पारी खेली थी और मयंक अग्रवाल ने 60 रनों की पारी खेली थी।

हमें पता था बॉलर अपना काम कर देंगे-
इसके बारे में बात करते हुए विराट कोहली कहते हैं, 'मयंक और केएल को क्रेडिट देना होगा जिस तरीके से उन्होंने पारी को सेट किया। हम जानते थे कि जैसे ही 300 से 320 रनों के आसपास करेंगे हम ड्राइविंग सीट पर पहुंच जाएंगे। हम जानते थे गेंदबाज अपना काम कर देंगे।'
भारत के लिए मुश्किल बात यह रही कि जसप्रीत बुमराह पहली पारी में टखने की चोट के चलते बीच मैच से ही बाहर हो गए थे लेकिन राहत की बात यह रही कि वे वापस आए। कोहली भी इस बारे में बात करते हैं और मानते हैं कि अगर बुमराह को चोट ना लगती तो दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी और 40 रन पहले सिमट सकती थी।

शमी वर्ल्ड क्लास टैलेंट है-
कुल मिलाकर भारत भारतीय तेज गेंदबाजों ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पेस अटैक में से एक है। विराट कोहली इस बारे में बात करते हुए कहते हैं, 'जिस तरीके से गेंदबाज मिलकर गेंदबाजी कर रहे हैं वह मुश्किल परिस्थितियों में टीम के पक्ष में नतीजा आने की पहचान बन गया है। शमी वर्ल्ड क्लास टैलेंट है। मेरे लिए वे दुनिया के तीन बेस्ट सीमर्स में से एक हैं। उनकी कलाई मजबूत है, उनकी रिस्ट पोजिशन और एक ही लंबाई पर गेंद को हिट करने की काबिलियत कमाल की है। उन्होंने पिछली बार जोहांसबर्ग में खेलकर काफी कॉन्फिडेंस हासिल किया था। यह वह ग्राउंड है जहां पर हम खेलना पसंद करते हैं।'
मोहम्मद शमी ने पहली पारी में 44 रन देकर 5 विकेट लिए और भारत की बढ़त में सबसे अहम भूमिका निभाई। दूसरी पारी में भी शमी उतने ही घातक दिखाई दिए और उन्होंने इस बार 63 रन देकर 3 विकेट लिए। शमी के विकेट चार हो सकते थे लेकिन उन्होंने अपनी गेंद पर ही डीन एल्गर का एक आसान कैच छोड़ दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
