oi-Akash
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम का जलवा कायम है। चाहे जूनियर टीम की बात करें या फिर सीनियर भारतीय टीम की सभी ने अपने खेल से पूरी दुनिया को चकित किया है। आईपीएल में भारतीय युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया था। उनकी इस प्रतिभा की सराहना क्रिकेट के दिग्गजों ने भी की थी, वहीं ये युवा खिलाड़ी अपनी लय को शानदार बनाए हुए हैं। गौरतलब हो कि तेज गेंदबाज दीपक चाहर के पांच विकेट के बाद सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के शतक से भारत ए ने ट्राइसीरीज वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज ए को सात विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के 222 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ए ने अग्रवाल की 102 गेंद में 112 रन की पारी की बदौलत 38 .1 ओवर में तीन विकेट पर 222 रन बनाकर ही जीत दर्ज कर ली। अग्रवाल ने इस पारी में 11 चौके और 2 छक्के जड़े।
ऐसे रहा मुकाबलाः वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन मोहम्मद ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन चहर ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज जर्मेन ब्लैकवुड को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इस मुकाबले में चाहर की गेंदबाजी की धार के आगे कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक सका और इस मैच में दीपक ने 5 विकेट झटके और पूरी टीम 49.1 ओवर में 221 रन पर सिमट गई। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने मयंक और शुभमन गिल के शानदार शतक और अर्धशतक की बदौलत दूसरे विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी भी की। इश शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय ए टीम ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से करारी शिकस्त दी।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, June 26, 2018, 11:24 [IST]
Other articles published on
Jun 26, 2018