AUS vs IND: जानें क्यों तय है गाबा टेस्ट मैच का ड्रॉ होना, भारतीय टीम वापस लायेगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

India vs Australia Weather Predictions of Gaba Test indicates India Will retain Border Gavaskar Test Series: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का चौथा और आखिरी मैच ब्रिस्बेन में गाबा (Gaba Test) के मैदान पर खेला जा रहा है। एडिलेड में खेले गये सीरीज के पहले मैच की दूसरी पारी में महज 36 रन पर ऑल आउट होने के बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त तरीके से वापसी की है और ऑस्ट्रेलियाई टीम के दांत खट्टे करने का काम किया है। एडिलेड में 8 विकेट से मैच हारने के बाद ऐसा लगा था मानों भारतीय टीम को इस सीरीज में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ेगा, हालांकि भारतीय टीम ने मेलबर्न के मैदान पर वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया और फिर सिडनी में लगभग हाथ से निकल चुके मैच को चौथी पारी में 131 ओवर्स तक बल्लेबाजी कर ड्रॉ करने का काम किया।

इस दौरान भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी लगातार चोटों की वजह से बाहर होते रहे हैं और गाबा (Gaba Test) में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट मैच तक हालत यह हो गई कि टीम के 10 खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर रहे और टीम मैनेजमेंट को एक ऐसा गेंदबाजी क्रम उतारना पड़ा जिसके सभी गेंदबाजों को इस सीरीज से पहले का अनुभव नहीं है।

और पढ़ें: अब भारत में बैठे-बैठे जीत सकते हैं अमेरिका के एक बिलियन डॉलर

गाबा (Gaba Test) में पहली पारी में 369 रनों का स्कोर खड़ा करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को पूरी उम्मीद थी कि वो भारतीय टीम को महज 250 रन के स्कोर तक समेटने में कामयाब रहेगी लेकिन भारतीय टीम के लिये डेब्यू करने वाले वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने 336 रन पर अपनी पहली पारी खत्म किया।

तीन दिन का खेल खत्म हो चुका है और ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास 54 रनों की बढ़त है, हालांकि मौजूदा हालात को देखें तो यह कहना गलत नहीं होगा कि गाबा (Gaba Test) में खेला जा रहा यह मैच ड्रॉ होने जा रहा है। दरअसल मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मैच के चौथे दिन 60 प्रतिशत और 5वें दिन 80 प्रतिशत बारिश रहने की संभावना है, जिसका मतलब है कि बचे हुए दोनों दिन में टीमें ज्यादा समय के लिये मैदान पर नहीं दिखाई देंगी।

वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत सुनिश्चित करने के लिये चौथी पारी में कम से 300 से ज्यादा रनों का स्कोर देना चाहेगी साथ ही ऐसा करने के लिये उसे तेजी से रन बनाना होगा। वहीं भारतीय टीम को अगले दो दिन सिर्फ खेल को निकालने का काम करना है जिसकी बदौलत गाबा (Gaba Test) में खेला जा रहा यह मैच ही नहीं सीरीज भी ड्रॉ हो जायेगी।

और पढ़ें: AUS vs IND: जब भारतीय बल्लेबाजों से परेशान होकर लॉयन मैदान पर करने लगे टोटके, जानें क्या किया

भारतीय टीम ने 2018-19 में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) को जीता था, इसी के चलते वह इस सीरीज को एक बार फिर अपने साथ भारत लेकर आयेगी, जो कि उसके स्टार खिलाड़ियों की गैर-मौजूदगी में किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।

Story first published: Sunday, January 17, 2021, 17:44 [IST]
Other articles published on Jan 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+