इंग्लैंड ने भारत पर बनाई 154 रनों की बढ़त, भारतीय गेंदबाजों को करना होगा कुछ खास कमाल

india vs england 5th test match 3rd day live score Oval

नई दिल्ली। भारत-इंग्लैंज के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बल्लेबाजी के लिहाज से देखें तो बेहद शानदार रहा और उसमें भी रवीन्द्र जडेजा का। जडेजा ने शानदार 89 रनों की नाबाद पारी खेलकर और हनुमा विहारी ने अर्धशतकीय पारी खेलकर इंग्लैंड के 332 रनों का पीछा करते हुए 40 रन का अंतर ही बचाया। वहीं गेंदबाजी के लिहाज से देखें तो भारत के गेंदबाज उतने प्रभावी नजर नहीं आए। तीसरा दिन समाप्त होने तक इंग्लैंड ने दो विकेट खोकर 114 रन बना लिए थे, वहीं भारत पर उनकी 154 रनों की बढ़त भी कायम हो गई है। ऐसे में देखना होगा कि भारतीय गेंदबाज भारत की वापसी करा पाते हैं या नहीं।..

10:40 PM

इंग्लैंड ने छुआ 100 रनों का आंकड़ा, भारत पर बनाई 140 रनों की बढ़त

09:57 PM

जडेजा ने दिलाई भारत को दूसरी सफलता, मोईन अली 20 रन बनाकर आउट

09:35 PM

एक विकेट खोकर इंग्लैंड ने छुआ 50 रनों का आंकड़ा, भारत पर बनाई 90 रनों की लीड

08:48 PM

27 के स्कोर पर इंग्लैंड को लगा पहला झटका, शमी ने जेनिंग्स को किया बोल्ड

08:18 PM

टी ब्रेक तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बनाए 20 रन, भारत पर 60 रनों की लीड

07:36 PM

292 रन पर सिमटी भारत की पहली पारी, इंग्लैंड के पास 40 रनों की बढ़त बरकरार

06:33 PM

जडेजा ने जड़ा शानदार अर्धशतक, भारत का स्कोर 260 रन 9 विकेट के नुकसान पर

05:33 PM

लंच ब्रेक तक सात विकेट खोकर भारत ने बनाए 240 रन, इंग्लैंड के स्कोर से अब भी 92 रन पीछे

05:20 PM

237 के स्कोर पर भारत को लगा सातवां झटका, विहारी 56 रन बनाकर आउट

05:13 PM

भारत का स्कोर 232 रन 6 विकेट के नुकसान पर, इंग्लैंड के स्कोर से 100 रन अब भी पीछे

04:54 PM

26वें ऐसे भारतीय खिलाड़ी बने जिन्होंने डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़ा हो

04:52 PM

डेब्यू मैच में हनुमा विहारी ने जड़ा शानदार अर्धशतक, भारत का स्कोर 6 विकेट पर 220 रन

04:46 PM

आदिल रशीद के ओवर की आखिरी गेंद पर हनुमा के दो रन लिए और इसी के साथ दोनों के बीच यहां 50 रन की साझेदारी पूरी हो गई है.

04:17 PM

अच्छी लय में जडेजा-विहारी, भारत ने छुआ 200 रनों का आंकड़ा

04:12 PM

दिन के 10 ओवर का खेल हो चुका है और इंडिया ने अपने स्कोर में 12 रन जोड़ते ​हुए 6 विकेट पर 186 रन कर दिया है.

03:58 PM

भारतीय बल्लेबाज अच्छी लय में दिख रहे हैं। वहीं जडेजा और विहारी गेंद को अच्छा लीव कर रहे हैं।

03:38 PM

एंडरसन के लिए एक बुरी खबर आई है, मैच के दूसरे दिन मतभेद के कारण उन पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है

03:38 PM

एंडरसन और ब्रॉड दोनों भारतीय बल्लेबाजों को अच्छा खासा परेशान करते दिख रहे हैं।

03:32 PM

हनुमा विहारी और जडेजा मैदान में पहुंच चुके हैं उनके ऊपर आज बड़ी जिम्मेदारी होगी।

03:12 PM

हनुमा विहारी के पास मौका है कि वो एक शानदार पारी खेलकर अपना करियर सेट करें और सेलेक्शन पर हो रही आलोचना का जवाब भी दें।

03:11 PM

केएल राहुल और विराट कोहली ने पारी को थोड़ा संभालने की कोशिश की लेकिन एक बार फिर धवन और मध्यक्रम ने भारत को निराश किया।

Story first published: Sunday, September 9, 2018, 15:09 [IST]
Other articles published on Sep 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+