चौथे टेस्ट के पहले घंटे में बिना टर्न के ही घूमने लगे इंग्लैंड के बल्लेबाज, 30 रन पर गंवा दिए 3 विकेट

अहमदाबाद। भारत के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में टॉस जीतकर कप्तान जो रूट ने बल्लेबाजी का फैसला लिया। लेकिन एक बार फिर से तीसरे टेस्ट मैच की कहानी इस मैच में भी दोहराई गई। इंग्लैंड के बल्लेबाजों में भारतीय स्पिनरों का खौफ साफ नजर आ रहा था। टीम के तीन बल्लेबाज महज 30 रन के स्कोर पर आउट हो गए। डॉमिनिक सिबली महज 2 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड हो गए। अहम बात यह है कि अक्षर पटेल की इस गेंद में कोई टर्न नहीं था और गेंद सीधी विकेट से जाकर लगी। सिबली के बाद जैक क्रॉली भी अक्षर पटेल की गेंद पर अपना कैच थमा बैठे। अक्षर के खिलाफ क्रॉली क्रीज से बाहर निकलकर शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे और लगातार तीन बार वह क्रीज से बाहर निकले और खराब शॉट खेलते हुए वह अपना कैच मोहम्मद सिराज को थमा बैठे।

पिछले दो टेस्ट मैच में स्पिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है। ऐसे में इंग्लैंड के बल्लेबाज अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ अपनी रणनीति बनाकर मैदान में उतरे। लेकिन इंग्लैंड के कप्तान जो रूट तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। सिराज की गेंद पर रूट लाइन मिस कर गए और पगबधा आउट हो गए। जो रूट महज 5 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। चौथे टेस्ट के पहले दिन के महज एक घंटे के खेल के दौरान इंग्लैंड के शीर्ष क्रम में जिस तरह की क्षमता की कमी दिखी उससे साफ है कि बल्लेबाज पहले से सोच कर शॉट मारने की कोशिश कर रहे थे और अपना विकेट गंवा बैठे।

लगातार दो टेस्ट मैच हारने के बाद इंग्लैंड की टीम से उम्मीद की जा रही थी कि टीम आखिरी टेस्ट मैच में धैर्य के साथ इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करेगी और बल्लेबाज अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। लेकिन ऐसा होता नहीं दिखा। पहले घंटे के खेल के दौरान जब पिच खास टर्न नहीं कर रही थी और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को कुछ देर तक धैर्य का प्रदर्शन करना चाहिए था तो इससे उलट इंग्लैंड के बल्लेबाजों में तीसरे मैच का खौफ साफ देखने को मिला। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि क्या इंग्लैंड का मध्य क्रम और निचला क्रम मैच में वापसी कर सकता है या नहीं।

Story first published: Thursday, March 4, 2021, 11:15 [IST]
Other articles published on Mar 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+