टीम इंडिया 145 पर हुई ऑलआउट तो शेन वॉर्न बोले, मैंने टीवी ऑन किया और..

अहमदाबाद। तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की पहली पारी 145 रन पर सिमटने के बाद ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारत की पहली पारी के दौरान इंग्लैंड के कप्तान जो रूट पांच विकेट झटके जबकि जैक लीच ने 4 विकेट हासिल किए, जिसके चलते भारत की पहली पारी 145 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत की पहली पारी के बाद शेन वॉर्न ने ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे जबरदस्त करार दिया है।

शेन वॉर्न ने ट्वीट करके लिखा, जैसे ही मैंने टीवी खोला कि देखूं भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का स्कोर क्या है। जबरदस्त पहले सेशन में बहुत कुछ हो गया, इंग्लैड ने मैच में वापसी की है, बड़ी वापसी। आखिर कौन है इस मैच का फेवरेट, चौथी पारी में भारत को कितने रन का स्कोर चेज करना पड़ सकता है। 150 रन मुश्किल भरे हो सकते हैं, अहम बात यह है कि इंग्लैंड के पास मैच में चार तेज गेंदबाज हैं, जो रूट आप जबरदस्त हैं।

वहीं इंग्लैंड ने जिस तरह से भारत के खिलाफ पहली पारी में गेंदबाजी की उसकी तारीफ करते हुए अब इंग्लैंड मैच में फेवरेट है, जबरदस्त सेशन। भारतीय बल्लेबाजों का मजाक उड़ाते हुए माइकल वॉन ने लिखा भारतीय बल्लेबाज यॉर्कशायर के स्पिनर को नहीं खेल पा रहे हैं। बता दें कि पहली पारी में इंग्लैंड की टीम महज 112 रन के स्कोर पर सिमट गई थी, लेकिन इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम 145 रन ही बना सकी। गौरतलब है कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बाकी मौजूदा टेस्ट सीरीज काफी अहम है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में क्वालिफाई करने के लिए भारत को यह सीरीज 2-1 से जीतना होगा तो इंग्लैंड को सीरीज को 3-1 से जीतना होगा।

Story first published: Thursday, February 25, 2021, 17:49 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+