India vs England: डेंजर जोन में दौड़ने पर मिली चेतावनी तो भड़के विराट कोहली, अंपायर से भिड़े

चेन्नई। India vs England: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान पर अपने आक्रामक स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, खुद कै मैच के दौरान मैदान पर एक्टिव रखते हैं और खुलकर अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं। कोहली मैच के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ियों या फिर ऑन फील्ड अंपायर से बात करने में कतई हिचकिचाते नहीं हैं और अपनी आपत्ति को जाहिर करते हैं। कई बार विपक्षी क्रिकेटर कह चुके हैं कि मैदान पर खेल के दौरान कोहली से बात नहीं करनी चाहिए, ऐसा करने से कोहली और भी बेहतर खेलने लगते हैं।

कुछ इसी तरह का वाकया दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन देखने को मिला। दरअसल तीसरे दिन के खेल के लंच से पहले डेनियल लॉरेंस को आखिरी ओवर की जिम्मेदारी दी गई, ओवर की चौथी गेंद पर आर अश्विन ने गेंद को ऑउटसाइट ऑफ स्टंप की ओर ढकेला और तीन रन के लिए भागे। जब तीसरे रन के दौरान कोहली वापस आ रहे थे तो वह लेग स्टंप के करीब से गुजरे और डेंजर जोन में पैर रख दिया। तभी रन पूरा होने के बाद अंपायर नितिन मेनन कोहली के पास गए और ऐसा लगा कि मेनन ने कोहली को डेंजर जोन में नहीं जाने की चेतावनी दी।

इसी दौरान कोहली मेनन से बात करने लगते हैं और पूछते हैं किस वजह से उन्हें यह चेतावनी दी गई। लेकिन इस बातचीत के दौरान कोहली खुश नहीं नजर आए और गुस्से में वापस अपने स्टांस पर लौटे और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट से कुछ बात की जोकि स्लिप पर खड़े थे। बता दें कि कोहली और अश्विन जबरदस्त पारी खेल रहे हैं, एक तरफ जहां कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया तो दूसरी तरफ अश्विन ने उनका बखूबी साथ देते हुए उन्होंने भी अर्धशतकीय पारी खेली।

Story first published: Monday, February 15, 2021, 14:00 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+