IND vs NZ: विराट कोहली ने किया मैदान पर विलियमसन से बातों का खुलासा, बताया अकेले में हुई थी क्या बात
नई दिल्ली। बे-ओवल के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गये 5वें टी20 मैच में टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली ने ब्रेक लिया था तो कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन कंधे की चोट के चलते बाहर बैठे हुए थे। मैच के दौरान दोनों कप्तान बाउंड्री लाइन के पास साथ बैठे हुए बात करते नजर आ रहे थे जिसके बाद फैन्स के बीच लगातार यह सवाल उठ रहा है कि आखिर यह दोनों कप्तान आपस में क्या बात कर रहे थे।
और पढ़ें: IND vs NZ: रोहित शर्मा का खुलासा, बताया किस वजह से एमएस धोनी बने भारत के महानतम कप्तान
मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने केन विलियमसन के साथ अफनी बात का खुलासा किया और तारीफ करते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों की सोच के बीच काफी समानतायें है इसलिये दोनों खिलाड़ी मैच का लुत्फ उठा रहे थे।
और पढ़ें: फिटनेस टेस्ट में फेल उमर अकमल ने कपड़े उतार कर ट्रेनर से की बदसलूकी, पीसीबी लगा सकता है बैन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है दोनों कप्तान की बातचीत की फोटो
भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को बे ओवल मैदान पर खेले गए पांचवें और अंतिम टी-20 मुकाबले में मेजबान न्यू जीलैंड को सात रनों से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। वहीं मैच के दौरान दोनों कप्तान मैच का लुत्फ उठाते नजर आये और एक-दूसरे के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में बात करते नजर आये जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

कोहली ने बताया मैदान पर क्या बात कर रहे थे विलियमसन
मैच के बाद जब भारतीय कप्तान विराट कोहली से विलियमसन के साथ बात-चीत के बारे में पूछा गया तो उनकी तारीफ करते हुए बताया कि हम खिलाड़ियों और उनके खेल के बारे में बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा, ‘विलियमसन और मेरी मानसिकता एक जैसी है और हम एक जैसी ही सोच भी रखते हैं। हम मैच के दौरान खेल का मजा ले रहे थे और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बात कर रहे थे। मुझे लगता है कि न्यू जीलैंड क्रिकेट सही हाथों में है।'

न्यूजीलैंड का भविष्य सही हाथों में है
विराट कोहली ने केन विलियमसन की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट का भविष्य सही हाथों में हैं।
उन्होंने कहा, ‘टीम का नेतृत्व करने के लिए वह बिल्कुल सही आदमी हैं। मैं उनको भविष्य और वनडे सीरीज के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। न्यू जीलैंड टीम दुनिया की ऐसी टीम है जिसका खेल सबको देखना पसंद है और जिसके खिलाफ खेलना भी पसंद है।'
आपको बता दें कि हाल ही में केन विलियमसन की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया से 4 मैचों की सीरीज में हारने के बाद उन्हें कप्तानी से हटाये जाने की मांग की जाने लगी। ऐसे में विराट कोहली की यह बयान विलियमसन के कप्तानी करियर को राहत देने वाला है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
