Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: रोहित शर्मा का खुलासा, बताया किस वजह से एमएस धोनी बने भारत के महानतम कप्तान

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीज जारी द्विपक्षीय सीरीज से टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा आखिरी टी20 मैच में चोटिल होने के बाद बाहर हो गये हैं। वहीं सीरीज में कीवी टीम का सूपड़ा साफ करने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत है। सीरीज के आखिरी मैच में दबाव होने के बावजूद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की और कीवी टीम को हराया। भारतीय टीम के इस शानदार खेल का श्रेय रोहित शर्मा ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को दिया।

और पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, बीच सीरीज से बाहर हुआ यह खिलाड़ी

रोहित शर्मा ने 'कर्ली टेल्स' नामक चैट शो में बात करते हुए कि भारतीय टीम ने यह कला पूर्व कप्तान एमएस धोनी से सीखी है। धोनी ने इस भारतीय टीम को दबाव में धैर्य बनाये रखने की क्षमता से कई बार टीम को मैच जीत दिलाया और यही बात उन्हें भारत का सबसे सफल कप्तान बनाती है।

और पढ़ें: IND vs NZ: धोनी हैं भारतीय टीम की 'मर्सडीज' तो यह खिलाड़ी है 'एल्टो', जहीर खान-जडेजा ने लिये मजे

इस वजह से एमएस धोनी है भारत के सबसे सफल कप्तान

इस वजह से एमएस धोनी है भारत के सबसे सफल कप्तान

रोहित शर्मा ने चैट शो के दौरान पूर्व कप्तान एम एस धोनी की जमकर तारीफ की और कहा कि यह उनका धैर्य ही था कि उनकी अगुआई में भारत ने 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीता और 2011 में श्रीलंका को हराकर 50 ओवर का विश्व कप जीता। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में तीन खिताब जीते।

रोहित शर्मा ने कहा, ‘पूरे भारत को पता है कि महेंद्र सिंह धोनी इसी तरह के कप्तान है। इसके कारण उसे मैदान पर इतने अच्छे फैसले करने में मदद मिलती है और अब आप देख सकते हैं कि वह सबसे सफल भारतीय कप्तान है, उसे तीनों आईसीसी ट्राफी जीती हैं और कई आईपीएल खिताब भी।'

भारत के महानतम कप्तानों में टॉप पर हैं एमएस धोनी

भारत के महानतम कप्तानों में टॉप पर हैं एमएस धोनी

रोहित शर्मा ने एमएस धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि भारत ने आज तक जिन कप्तानों को देखा है उनमें वह सर्वश्रेष्ठ रहे हैं। वह जानते थे कि युवा और अनुभवहीन गेंदबाजों का किस तरह से इस्तेमाल करना है और उनसे उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराना है।

उन्होंने कहा, ‘भारत ने जिन कप्तानों को देखा उसमें धोनी सर्वश्रेष्ठ है। इसके पीछे का कारण यह है कि वह दबाव के हालात में धैर्य नहीं खोता। मैंने काफी बार देखा है कि जब युवा गेंदबाज दबाव में आता है तो वह उसके साथ कैसे काम करता है, वह उनके पास जाते हैं और उसकी गर्दन और कंधों पर हाथ रख कर आराम से बात करते हैं और बताते हैं कि क्या करने की जरूरत है और क्या नहीं।'

खिलाड़ियों को दिग्गज बनाने में धोनी का कोई जवाब नही

खिलाड़ियों को दिग्गज बनाने में धोनी का कोई जवाब नही

रोहित शर्मा ने धोनी की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि वह अच्छे से जानते हैं कि किसी खिलाड़ी को कैसे दिग्गज खिलाड़ी में परिवर्तित करना है।

उन्होंने कहा, ‘जब टीम का एक सीनियर खिलाड़ी युवा खिलाड़ी के साथ इस तरह का बर्ताव करता है तो बेशक उसे आत्मविश्वास मिलता है और वह टीम के लिए योगदान देना चाहता है।'

आपको बता दें कि बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से धोनी को इस साल बाहर रखा गया है। एमएस धोनी ने पिछले साल 50 ओवर के विश्व कप के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। अब फैन्स को उम्मीद है कि वह 29 मार्च से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में खेलने की उम्मीद है।

Story first published: Wednesday, February 5, 2020, 11:36 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+