For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

उड़ीसा पहुंची टीम इंडिया, इस बार दर्शकों को नहीं मिलेगी छूट, जानिए क्या है वजह?

कटक। टेस्ट और वनडे सीरीज में श्रीलंका धूल चटाने के बाद टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया कटक पहुंच गई है। 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज बुधवार से कटक के बाराबती स्टेडियम में होगा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में कटक पहुंची टीम इंडिया का एयरपोर्ट पर स्वागत हुआ। बता दें कि जिस स्टेडियम पर मैच होने जा रहा है वो लगभग तीन साल पहले काफी सुर्खियों में रहा था।

साल 2015 में भारत और द.अफ्रीका के बीच हुए एकलौते टी20 मैच में यहां दर्शकों ने मैदान पर बोतलें फेंकनी शुरू कर दी थी जिसके चलते दो बार खेल रोका गया था। इसी घटना को देखते हुए इस बार पुलिस प्रशासन ने बाराबती में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।

खबरों के मुताबित खुद पुलिस डीजी डॉ. राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बाराबती स्टेडियम का जायजा लिया है। किसी भी विवाद से निपटने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टेडियम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बता दें कि दोनों टीमें सोमवार रात स्टेडियम पहुंची थी। आज (मंगलवार) दोनों टीमों प्रैक्टिस करेंगी। गौरतलब है कि इस मैदान पर ये दूसरा इंटरनेशनल टी20 मैच खेला जाएगा। पहले टी20 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

द.अफ्रीका के खिलाफ हुए इस मुकाबले में टीम इंडिया सिर्फ 92 रनों पर सिमट गई थी जिसके बाद दर्शक भड़क गए थे और उन्होंने मैदान पर पानी की बोलतें फेंकनी शुरू कर दी थी।

इन युवाओं पर रहेगी नजर
आईपीएल-2017 में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले बेसिल थम्पी, मोहम्मद सिराज, दीपक हूडा, वाशिंगटन सुंदर और जयदेव उनादकत पर अब सबकी नजर बनी हुई है। आईपीएल के बाद इन खिलाड़ियों ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है जिसके दम पर इनका टी-20 टीम में चयन हुआ है।

Story first published: Tuesday, December 19, 2017, 13:37 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+