पहला T-20 मैच हार गई भारतीय महिला टीम, इंग्लैंड ने 1-0 की बनाई बढ़त

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने खराब प्रदर्शन किया। गुवाहाटी में हुए इस मुकाबले में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने 41 रनों से मैच आसानी से अपने नाम कर लिया। इस तरह इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। स्मृति मंधाना को पहली बार टीम का कप्तान बनाया गया था लेकिन वह टीम को जीता नहीं सकीं। सीरीज का अगला मुकाबला 7 मार्च को गुवाहाटी में ही होगा।

भारत ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो गलत साबित हुआ। इंग्लैंड की अपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 11.3 ओवर में 89 रन जोड़कर भारतीय टीम पर दवाब ला दिया। इंग्लैंड ने 4 विकेट गंवाकर भारतीय टीम के सामने 161 रनों का चुनाैतीभरा लक्ष्य दिया। ओपनर डेनियल व्याट ने 35 तो विकेटकीपर टैमी ब्यूमोंट ने 62 रनों की पारी खेली। कप्तान हीथर नाइट ने 20 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली। राधा यादव के नाम 2 जबकि दिप्ती शर्मा और शीखा पांडे के नाम 1-1 विकेट रहा।

जवाब में उतरी भारतीय टीम ने खराब शुरूआत की। ओपनर जोड़ी हरलीन दयोल और मंधाना के सस्ते में आउट हो जाने के बाद कोई भी अन्य खिलाड़ी टिक नहीं सकी। हरलीन 8 रन बनाकर आउट हुईं, वहीं मंधाना, जेमिमाह रॉड्रिक्स भी 2-2 रन ही बना सकी। देखते ही देखते टीम ने 46 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए और मैच को लगभग अपने हाथों ने निकाल दिया। मिताली राज ने 7 रनों की पारी खेली। टीम 6 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 119 रन ही बना सकीं।

Story first published: Monday, March 4, 2019, 14:05 [IST]
Other articles published on Mar 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+