प्रेजेंटर की भूल, कप्तान ने की सही: मैच के बाद खुद को 'जेमिमा' बुलाने पर ऐसा था हरमनप्रीत का रिएक्शन- VIDEO

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांगलादेश के खिलाफ बुधवार को दूसरे वनडे मैच में मजबूत वापसी करते हुए, तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। सीरीज का फैसला शनिवार को होने वाले मुकाबले में होगा।

जेमिमा रोड्रिग्स ने इस मैच के स्टार की भूमिका निभाई। उनके सनसेनेशनल ऑल-राउंड प्रदर्शन ने मीरपुर में मेहमानों के लिए जीत दिलाने में बड़ा काम किया। (Image- Twitter/Screengrab)

भारत ने बांग्लादेश के कहने पर पहले बल्लेबाजी की और जेमिमा ने नौ चौकों की मदद से सिर्फ 78 गेंदों पर 86 रन बनाए, और फिर 3.1 ओवर में अविश्वसनीय तौर पर 3 र देकर 4 विकेट लेने में कामयाब हुईं।

मैच के बाद, भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि उनकी टीम लंबे समय तक पाटा विकेटों पर बल्लेबाज करने के चलते धीमें और स्पिनिंग ट्रैक पर खुद को ढाल नहीं पा रही थी, लेकिन पहले मैच में मिली हार के बाद टीम ने पिच के हिसाब से ढलने पर गंभीरता से चर्चा की और नतीजा मिला।

दूसरे मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलने वाली हरमनप्रीत ने कहा, "हमें बस बढ़िया बल्लेबाजी करना चाहते थे। यह हमारे लिए एक बड़ा मौका था कि हम पहले बल्लेबाजी करें और बोर्ड पर एक अच्छा टोटल करें। हमने बातचीत की कि एक बल्लेबाज अंत तक खेलता रहे, जब जेमी आई तो हमने गेंद के हिसाब से देखकर खेला और स्ट्राइक रोटेट करने पर ध्यान दिया।

"हम लंबे समय बाद फ्लैट विकेटों के बाद ऐसे वनडे मैच खेल रहे हैं, और इसलिए हम जल्दी से एडजस्ट नहीं कर पाए, लेकिन हमने इस पर बातचीत की, कि कैसे इन पिचों पर खुद को एडजस्ट करना है। अब दो दिन के बाद अच्छा मैच होगा।"

हालांकि, इस प्रजेंटेशन सेरेमनी के दौरान एक काफी अजीब घटना घटी जब बांग्लादेशी प्रेजेंटर ने भूल से हरमनप्रीत को "जेमिमा" कहा।

भारतीय कप्तान ने उन्हें तुरंत सही किया और कहा: "हरमनप्रीत कौर।"

प्रेजेंटर खुद को सुधारता, इससे पहले ही हरमनप्रीत स्टेज से नीचे उतर गईं। वीडियो आप यहां पर देख सकते हैं-

मैच की बात करें तो, बांग्लादेश ने मैच में भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया और विमेन इन ब्लू ने अपने 50 ओवरों में 228/8 कुल रन बनाए। 229 के टारगेट का पीछा करते हुए, बांग्लादेश ने 35.1 ओवर में 120 रनों पर खुद को ढेर पाया।

Story first published: Thursday, July 20, 2023, 18:56 [IST]
Other articles published on Jul 20, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+