VIDEO: विंडीज के खिलाफ बारिश से बाधित मैच के बीच गेल के साथ ठुमके लगाते दिखे कोहली
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच बिना किसी नतीजे से समाप्त हो गया। बारिश से प्रभावित इस मैच में टॉस भी देर से शुरू हुआ लेकिन बाद के खेल के दौरान बारिश लगातार बीच-बीच में खलल डालने का काम करती रही। इसके चलते कई बार खेल के ओवर घटाए गए। एक समय स्थिति यह आ गई कि खेल 20-20 ओवर का होने की उम्मीद की जाने लगी। लेकिन तब तक बारिश ने मैदान को काफी नुकसान पहुंचा दिया था जिसको समय रहते ठीक करना मुमकिन नहीं था। ऐसे हालातों में अंपायर ने मैच को रद्द करने का फैसला किया।

मैच में छाया कोहली का रेन डांस-
यह मैच भले ही रद्द भले ही हो गया लेकिन कैरेबियाई धरती पर क्रिकेट खेलने का आनंद अलग ही होता है। यह सीरीज क्रिस गेल के लिए भी आखिरी वनडे अंतरराष्ट्रीय सीरीज होने जा रही है। ऐसे में मैच भले ही बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया पर भारतीय कप्तान विराट कोहली और क्रिस गेल जैसे धुरंधरों ने इस मौके पर बारिश का लुत्फ उठाया। जाधव और कोहली ने तो जमकर डांस करते हुए खूब ठुमके भी लगाए।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की घरेलू टेस्ट सीरीज में जगह को लेकर हुआ फेरबदल
|
वीडियो में देखें कोहली, जाधव और गेल का डांस
भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद जब गेल बल्लेबाजी करने के लिए तो भारतीय खिलाड़ियों को उनके साथ ठुमके लगाते हुए देखा गया। इसी बीच कप्तान विराट कोहली भी डांस करते हुए दिखाए दिए। कोहली और गेल के डांस की ये वीडियो काफी वायरल हो रही है। इसको आप यहां पर देख सकते हैं। इस मैच में हालांकि गेल का बल्ला नहीं चल सका। उनको भारत ने सस्ते में आउट करके बड़ी सफलता भी हासिल कर ली। गेल शुरू से संघर्ष करते हुए नजर आए और उन्होंने कुलदीप यादव की गेंद पर आउट होने से पहले 31 गेंदों पर 4 रनों की पारी खेली।
खामोश बल्ले से भी क्रिस गेल ने बना दिया विंडीज के लिए ये नायाब रिकॉर्ड

11 अगस्त को होगा दूसरा ODI
अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 11 अगस्त, रविवार को खेला जाएगा। इस सीरीज के जरिए भारत अपने मध्यक्रम और तेज गेंदबाजी विकल्पों को आजमाने पर जोर दे रहा है। पहले ही मैच में भारत ने नंबर चार के लिए अपने विकल्प तलाशने शुरू कर दिए गए हैं। इसके लिए टीम प्रबंधन में आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालने वाले श्रेयस अय्यर को मौका दिया। अय्यर का नाम काफी समय से इस कतार में था। इनके अलावा नवदीप सैनी, मनीष पांडे जैसे टी20 में मौके पा चुके हैं।
INDvsWI: नंबर 4 की गुत्थी सुलझाने के लिए पहले ODI में कोहली ने दिया बड़ा संकेत
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
