oi-Ankur
दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली डेयर डेविल्स के बीच रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने दिल्ली को 4 विकेट से हरा दिया। केकेआर के लिए मनीष पांडे ने सर्वाधिक 69 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम के लिए मैच जिताउ पारी खेली।
मैच की झलकियां
- दिल्ली की ओर से जहीर औऱ पैट कमिंस ने 2-2 विकेट लिए।
- युसुफ पठान ने महज 39 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली और मनीष पांडे के साथ मिलकर केकेआर की जीत की नींव रखी।
- केकेआर की ओर से सर्वाधिक रन मनीष पांडे ने बनाए, उन्होंने 49 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली।
- संजू सैमसन ने 39 रनों की शानदार पारी खेली, 25 गेंदों का सामना किया, 7 चौके लगाए
- सैम बिलिंग्स और करुण नायर ने 21-21 रन की पारी खेली
- रिशभ पंत ने 38 रनों की पारी के दौरान 4 छक्के और 2 चौके लगाए
- केकेआर की ओर से सर्वाधिक विकेट नाथन क्विल्टर नाइल ने लिए उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए
- रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने दिल्ली को 4 विकेट से हराया
- 20 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 168/7
- केकेआर टीम- सुनील नारायण, गौतम गंभीर, रॉबिन उथप्पा, मनीष पांडेय, युसुफ पठान, एस यादव, डी ग्रैडहोम, सी वोक्स, करुण यादव, उमेश यादव, एन कूल्टर नाइल
- दिल्ली डेयर डेविल्स टीम- एस बिलिंग्स, एस अय्यर, संजू सैमसन, करुण नायर, आर पंत, क्रिस मोरिस, ए मैथ्यूज, पी कमिंस, एम शामी, जहीर खान, ए मिश्रा
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Monday, April 17, 2017, 19:51 [IST]
Other articles published on
Apr 17, 2017