oi-Vikrant
बेंगलुरू। आईपीएल-10 दंगल के 43वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 19 रनों से हरा दिया। खराब फार्म में चल रही विराट कोहली की टीम आरसीबी का निराशाजनक प्रदर्शन इस मैच में भी जारी रहा और 139 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम 119 रनों पर ही आलआउट हो गई। इससे पहले टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में 7 विकट 138 रन का स्कोर खड़ा किया। इस जीत के साथ ही पंजाब ने आईपीएल प्लेऑफ में पहुंतने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। मैच में पंजाब के युवा गेंदबाज संदीप शर्मा को बेहतरीन गेंदबाजी के मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया।
मैच का LIVE UPDATE:
- किंग्स इलेवन पंजाब ने आरसीबी को 19 रनों से हराया
- इसी के साथ आरसीबी 19 ओवर में 118 रन पर आलआउट,
- 19 ओवर की आखिरी गेंद पर मोहित शर्मा ने अनिकेत चौधरी को किया आउट
- 18 ओवर के बाद आरसीबी 115/9, पंजाब की जीत लगभग पक्की
- 18वें ओवर की शुरूआती दो गेंद में अक्षर पटेल ने आरसीबी के दो बल्लेबाजों पवन नेगी और सैमुअल बद्री को किया आउट
- 17 ओवर के बाद आरसीबी 111/7 जीत के लिए अभी भी 28 रनों की जरूरत
- 15 ओवर के बाद आरसीबी 98/7, जीत के लिए अभी भी 40 रनों की जरूरत
- आरसीबी का सातवां विकेट गिरा, श्रीनाथ अरविंद को मैक्सवेल ने किया एलबीडब्लू।
- 13 ओवर के बाद आरसीबी 84/6, जीत के लिए अभी 55 रनों की जरुरत
- मनदीप सिंह को छठा विकेट गिरा, मैक्सवेल ने किया बोल्ड।
- 11 ओवर के बाद आरसीबी 72/5
- बैंगलोर को 5वां झटका, शेन वाटसन 3 रन बना आउट। अक्षर पटेल ने लिया विकेट।
- 9 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर 55/4
- आरसीबी का एक औऱ विकेट गिरा, मोहित शर्मा ने केदार जाधव (6) का लिया विकेट
- 7 ओवर के बाद आरसबी 50/3, मंदीप सिंह और केदार जाधव की जोड़ी क्रीज पर
- 5 ओवर के बाद आरसीबी 37/3, जीत के लिए अभी भी 102 रनों की जरूरत
- मुश्किल में आरसीबी, संदीप शर्मा ने 5वें ओवर में एबी डिविलियर्स(10) को किया आउट
- 3ओवर के बीद आरसीबी 23/2
- बैंगलोर को दूसरा झटका, 6 रन बना कप्तान विराट कोहली आउट। संदीप शर्मा ने लिया विकेट।
- 1 ओवर के बाद बैंगलोर 7/1
- पहले ही ओवर में आरसीबी को लगा झटका, खाता खोले बिना पवेलियन लौटे क्रिस गेल। संदीप शर्मा ने लिया विकेट
- 139 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी, क्रिस गेल- मनदीप सिंह की सलामी जोड़ी क्रीज पर
- किंग्स इलेवन पंजाब ने आरसीबी को जीत के लिए 139 रनों का दिया लक्ष्य
- 20 ओवर का मैच खत्म, पंजबा ने 7 विकेट खोकर 138 रन बनाए
- आखिरी ओवर में पंजाब ने 19 रन बनाए
- पंजाब का 7वां विकेट गिरा, मोहित शर्मा 6 रन बना आउट। अनिकेत चौधरी ने लिया विकेट
- 18 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 119/6
- पंजाब का छठा विकेट गिरा, रिद्धिमान साहा 21 रन बना आउट। शेन वाटसन ने लिया विकेट।
- 16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 99/5
- 15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 84/5
- पंजाब का 5वां विकेट गिरा, ग्लेन मैक्सवेल 6 रन बना आउट। युजेन्द्र चहल ने लिया विकेट।
- 12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 63/4। मैक्सवेल और रिद्धिमान साहा की जोड़ी क्रीज पर
- 12वें ओवर में पंजाब का चौथा विकेट गिरा, लंबा शॉट खेलने के चक्कर में मनन वोहरा(25) एबी डिविलियर्स को दे बैठे कैच। युजेन्द्र चहल ने लिया विकेट
- 10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 55/3
- 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर मनन वोहरा ने जड़ा पचासा, टीम का स्कोर 50 के पार
- सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर पंजाब का तीसरा विकेट गिरा, 20 रन बना आउट हुए शॉन मार्श। पवन नेगी ने लिया विकेट
- पंजाब की धीमी शुरूआत, 6 ओवर के पावरप्ले खत्म होने के बाद स्कोर 35/2
- 4 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 19/2
- पंजाब को दूसरा झटका, मार्टिन गुप्टिल 9 रन बना हुए आउट। श्रीनाथ अरविंद ने लिया विकेट
- 2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 11/1
- पहले ही ओवर में पंजाब को पहला झटका, हाशिम अमला 1 रन बना आउट। युवा गेंदबाज अनिकेत चौधरी ने लिया विकेट
- मैच शुरू, पंजाब की तरफ से हाशिम अमला और मार्टिन गुप्टिल की जोड़ी ओपनिंग करने उतरी
- बैंगलोर ने जीता टॉस, पंजाब को दी पहले बल्लेबाजी
- कुछ ही देर में होगा टॉस
दोनों टीमें इस प्रकार है:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), श्रीनाथ अरविंद, अवेश खान, सैमुएल बद्री, स्टुअर्ट बिन्नी, युजवेंद्र चहल, अनिकेत चौधरी, अब्राहम डिविलियर्स, प्रवीण दुबे, क्रिस गेल, हरप्रीत सिंह, ट्रैविस हेड, इकबाल अब्दुल्ला, केदार जाधव, मनदीप सिंह, टाइमल मिल्स, एडम मिल्ने, पवन नेगी, हर्षल पटेल, सचिन बेबी, तबरेज शम्सी, बिली स्टेनलाक, विष्णु विनोद और शेन वाटसन।
किंग्स इलेवन पंजाब: ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), डेविड मिलर, मनन वोहरा, हाशिल अमला, शॉन मार्श, डारेन सैमी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), निखिल नाइक, ईशांत शर्मा, अरमान जाफर, मार्टिन गुप्टिल, ईयोन मोर्गन, रिंकु सिंह, संदीप शर्मा, अरमान जाफर, अनुरीत सिंह, मोहित शर्मा, केसी करियप्पा, प्रदीप एरॉन, स्वप्निल सिंह, टी. नटराजन, मैट हेनरी, वरुण एरॉन, अक्षर पटेल, माकर्स स्टोइनिस, गुरकीरत मान और राहुल तेवातिया।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, May 5, 2017, 19:21 [IST]
Other articles published on
May 5, 2017